Bihar Stampede: कार्तिक पूर्णिमा पर बेगूसराय में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, नीतीश ने किया 4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। बेगूसराय में गंगा घाट पर जिस वक्त लोग स्नान कर पूजा-पाठ कर रहे थे, उसी दौरान भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

बिहार। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। बेगूसराय में सिमरिया गंगा घाट पर जिस वक्त लोग स्नान कर पूजा-पाठ कर रहे थे, उसी दौरान भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की खबर सुनते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Bihar Stampede में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

Bihar Stampede

गौरतलब है कि शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर एकत्र थे। इसी दौरान जब लोग गंगा स्नान कर पूजा-पाठ कर रहे थे तो अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

भगदड़ के बाद दहशत का माहौल

भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु काफी दहशत में आ गए। बेगूसराय के एसओ ने 3 महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में से एक महिला की पहचान नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की रहने वाली कंचन देवी के तौर पर हुई है। जबकि दो अन्य महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+