बिहार में शुरू हुई सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 'मशाल', 50 लाख से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
Patna News: विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 'मशाल' आज से बिहार में शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप जलाकर मशाल प्रतियोगिता शुभारंभ किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, "'मशाल' का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, SCERT, और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें करीब 38 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।"
उन्होंने बताया, "'मशाल' खोज प्रतियोगिमा में 14 वर्ष से कम और और 16 वर्ष से कम आयुवर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों के लिए है यह खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पांच स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालय स्तर,संकुल स्तर, प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे।"

मशाल प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास के साथ साथ कम उम्र में ही खेल प्रतिभा का चयन कर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रुप में तैयार करना है।
10 करोड़ के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे
एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल खेल विधा में होगी प्रतियोगिता। एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़ ,लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल है। विभिन्न स्तर के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ई सर्टिफिकेट के अलावा कुल 10 करोड़ के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
5900 संकुल स्तर के विद्यालयों में प्रतियोगिता होगी
आगे शंकर ने बताया कि 22 से 24 मई तक संकुल स्तर के स्कूल में यह प्रतियोगिता हो रही है। इसके बाद प्रखंड स्तर फिर जिला स्तर और अंत में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अभी लगभग 5900 संकुल स्तर के विद्यालयों में प्रतियोगिता हो रही है। प्रत्येक स्कूल से 77 छात्र छात्राएं इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
16 लाख विद्यार्थी के नामांकन हो चुका है
पूरे बिहार के 38228 विद्यालयों से लगभग 16 लाख विद्यार्थी के नामांकन हो चुका है, जिसमें से लगभग 12 लाख का बैटरी टेस्ट कराया जा चुका है और बाकि का अभी होना है। इस प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक संकुल से चयनित 77 खिलाड़ी अगले स्तर की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो कि बिहार की 533 प्रखंडों में आयोजित की जाएगी। Corona Alert In Bihar: बिहार में कोरोना का डर! अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, राज्य में बरती जा रही सतर्कता
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications