यूं ही नहीं इन बच्चियों को लोग कह रहे हैं Spider Girls, आप भी देखेंगे वीडियो तो मान जाएंगे
पटना। हम सभी ने स्पाइर मैन की फिल्म देखी है, जिसमें हीरो कहीं भी कितनी ऊंचाई पर चढ़ सकता है लेकिन क्या आपने असलियत में ऐसे लोगों को देखा है जो किसी मकड़ी की तरह कहीं भी तेजी से चढ़ जाते हैं। अगर आपका जवाब न में है तो हम आपको मिलाने जा रहे हैं स्पाइडर गर्ल्स से, जो आजकल किसी स्टार से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इन दो बच्चियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पटना की रहने वाली अक्षिता गुप्ता 12 फीट की दीवारों पर चढ़कर अपने इस अद्भूत कारनामों से हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं अक्षिता की बहन कृपिता भी इसका अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल
अक्षिता और कृपिता ने दावा किया है कि वे संगमरमर की चिकनी ग्रेनाइट की दीवार पर बिना किसी सहारे के आसानी से अपने पैरों पर चढ़ सकते हैं। वर्चुअल प्रदर्शन में दोनों बहनें बिना किसी सहारे के 12 फीट तक खंभे पर चढ़ गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, अक्षिता ने कहा कि जब मेरे माता-पिता काम के लिए बाहर जाते थे, तो मुझे दीवारों पर चढ़ने की इच्छा होती थी। अभ्यास के चलते मैंने दीवारों पर तेजी से चलना शुरू कर दिया।
अक्षिता ने कहा- जल्द ही हिमालय की चोटियों पर चढ़ने का मौका मिलेगा
अक्षिता ने कहा कि जब मेरी मां और पिता ने देखा, तो वे हैरान रह गए। सबसे पहले, मेरी मां ने मुझे ऐसा करने के लिए मना किया, यह बताते हुए कि यह बहुत जोखिम भरा है, लेकिन मैंने जारी रखा। आज, मुझे स्पाइडर मैन की तरह दीवारों पर चढ़ने में खुशी हो रही है। उम्मीद है जल्द ही हिमालय की चोटियों पर चढ़ने का मौका मिलेगा। कृपिता ने एएनआई को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन अक्षिता को देखकर ही खंभे पर चढ़ना सीखा।

पिता ने कहा- बेटियों पर गर्व है
अक्षिता और कृपिता के पिता अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मुझे अपनी बेटियों की प्रतिभा पर बहुत गर्व है और मुझे उम्मीद है कि वे एक दिन हिमालय की चोटियों पर चढ़ेंगी और खुद को केवल 12 फीट तक सीमित नहीं रखेंगी।

मां ने कहा- कभी-कभी डर था कि कहीं गिर न जाए
बच्चियों की मां संगीता गुप्ता ने अपने बच्चों के इस कारनामे पर गर्व महसूस किया। मां ने कहा कि उन्हें कभी-कभी डर था कि वे ग्रेनाइट की दीवार पर चढ़ते समय गिर जाएंगे, लेकिन आज मुझे अपनी बेटियों पर गर्व है। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही हिमालय की चोटियों पर चढ़कर नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications