पटना एयरपोर्ट पर एक हफ्ते के अंदर दूसरा विमान हादसा होते-होते टला, स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

पटना, जून 25। बिहार की राजधानी पटना में बीते एक हफ्ते के अंदर दूसरा विमान हादसा होते-होते टल गया है। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की उस वक्त लैंडिंग रोक दी गई, जब उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। विमान के पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

spice jet

क्या दिक्कत आई थी फ्लाइट में?

स्पाइसजेट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या SG-3724 शनिवार को गुवाहाटी के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन टेक ऑफ के वक्त ही फ्यूलेज डोर वॉर्निंग लाइन जलने की वजह से फ्लाइन को उड़ने से रोक दिया गया। बाद में विमान को रनवे पर लाया गया। स्थिति एकदम सामान्य है।

Recommended Video

      Spice-Jet की कैप्टन Monica Khanna जिसने 191 यात्रियों की बचाई जान | वनइंडिया हिंदी |*News

      पिछले हफ्ते भी 185 यात्रियों की बची थी जान

      आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी पटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के इंजन में आग लग गई थी। यह फ्लाइट स्पाइसजेट की SG-723 थी। घटना के करीब 20 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। इस फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट की पायलट एक महिला थी, जिसका नाम कैप्टन मोनिका खन्ना है। इस हादसे के टलने के बाद देशभर में मोनिका खन्ना की तारीफ की थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+