Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: पहाड़ी सड़क से आ रही थी बस, झोपड़ी में सोए थे मज़दूर, अनियंत्रित बस ने कुचला, 4 की मौत, 3 ज़ख्मी

Bihar Laborers Died News: बिहार के 4 मजदूरों की गोवा में दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 3 मज़दूर बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। एक तेज़ रफ्तार बस अचानक आई और उन्हें कुचल दिया।

रविवार 26 मई को पीड़ित परिवारों को हादसे की जानकारी मिली जिसके बाद वह लोग गोवा रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र (पूर्वी चंपारण जिला) के चार मज़दूर तेज़ रफ़्तार बस की चपेट में आ गए।

speed bus crushed laborers in goa 4 dead 3 injured workers were sleeping in the hut bihar news

शनिवार की रात सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे, अचानक पहाड़ी सड़क से आ रही बस अनियंत्रित हुई और झोपड़ी पर चढ़ गई। हादसे में घायल सात मज़दूरों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने चार मज़दूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के 4 मज़दूरों की मौत की ख़बर मिलते ही बिहार के मज़दूरों का मृतक के घर पर जमावड़ा लग गया। मृतकों की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के गायघाट गुटली गांव (हरसिद्धि थाना क्षेत्र) निवासी गिरजा सिंह के 45 वर्ष पुत्र विनोद सिंह की मौत हुई है।

अनिल महतो के 35 वर्षीय पुत्र महेंद्र महतो, मुरारपुर वार्ड 4 के रहने वाले विश्वनाथ मंडल के बेटे 40 वर्षीय पुत्र रमेश महतो और नरसिंह महतो के 40 वर्षीय पुत्र राजेंद्र महतो शामिल है। हादसे में घायल मज़दूरों में गायघाट गुठली निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र दिनेश सिंह का नाम है।

इसके अलावा गायघाट गुठली के रहने विक्रम महतो के पुत्र तुना महतो का नाम शामिल है। वहीं घायल सीवान ज़िले का बताया जा रहा है, जिसकी अभी नहीं हो पाई है। परिजन शव को लेने के लिए गोवा के लिए निकल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+