शर्मनाक: बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर बेटा और बहू चल गए घूमने, 8 दिन बाद कराई गई मुक्त

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपनी बूढ़ी मां को कमरे में बंदकर अपनी पत्नी के साथ नागपुर घूमने के लिए चला गया। इस दौरान बूढ़ी मां घर में आठ दिनों तक कैद रही और अन्न के दाने-दाने के लिए मोहताज रही।

son and daughter-in-law in locked oldest mother in Samastipur

मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना है समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की। बूढ़ी मां की सेवा करने के बजाये उसका बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने मां को कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया। बूढ़ी मां को कमरे में बंद करने के बाद दोनों घूमने के लिए नागपुर चले गए। मकान के किराएदार के माध्यम से बूढ़ी मां के छोटे बेटे को मामले की जानकारी हुई तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

son and daughter-in-law in locked oldest mother in Samastipur

वह हैरान था परेशान था फिर समाज के लोगों को इसकी सूचना दी और मकान के बंद दरवाजे को खोल गया। जिसके बाद वह अपनी मां से मिला सका। आठ दिनों से से घर में बंद बुजुर्ग महिला काफी बीमार हो चुकी है और वो ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रही है। लेकिन अपनी लड़खड़ाती जुबान से जो कुछ कह रही है वह इस मां के दर्द को समझने के लिए काफी है।

वृद्ध महिला के छोटे बेटे ने बताया कि संपत्ति के लालच में बड़े भाई और भाभी के द्वारा उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। उसने बताया कि मकान में रहने वाले किराएदार के माध्यम से उसे मामले की जानकारी मिली। उसके भाई और भाभी ने उसकी मां को कमरे में बंद कर चले गए। बुजुर्ग महिला का छोटा बेटा अपने मां की सेवा करना चाहता है। छोटे बेटे विष्णुदेव कुमार के प्रयास और समाज के सहयोग से मकान के अंदर बंधक बनी मां को तो मुक्त करा लिया और उसका छोटा बेटा विष्णु देव देखभाल कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+