ट्रेन में सफर कर रहे सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पटना। बिहार के अपराधी दिन पर दिन बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से प्रकाश में आया है, जहां अपराधियों ने रात के अंधेरे में पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है।

क्या था मामला
मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जमालपुर पैसेंजर ट्रेन भागलपुर से चलकर जमालपुर स्टेशन पर पहुंची, जहां चेकिंग के दौरान खून से लथपथ एक सेना के जवान की लाश मिली। जिसे देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कुछ देर पहले ही उसकी हत्या कर दी गई है। उसके शरीर में गोली लगी हुई थी। घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए शिनाख्त किया। मृतक के ID कार्ड तथा आधार कार्ड से यह पता चला कि वह व्यक्ति उमेश कुमार पिता रामेश्वर साह सेना का जवान है, जो मुंगेर के टिकरामपुर का रहने वाला है। हालांकि अब तक पुलिस अधिकारी उसके परिवार वाले को नहीं खोज पाए हैं लेकिन उन्हें खोजने की कोशिश कर रहे हैं।
मामले की जानकारी देते हुए रेल अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है फिलहाल इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। वहीं उनके परिवार वालों की खोज करते हुए मामले की हकीकत जानने की कोशिश चल रही है। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।












Click it and Unblock the Notifications