जवान के शव को संभाल नहीं पा रहा स्वास्थ्य विभाग, कीड़े खा रहे हैं...

परिवार वाले रोते-बिलखते बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें अपने लाडले की लाश मिली लेकिन लाश में कीड़े रेंग रहे थे।

पटना। जब कभी सेना और उनके बलिदान की बात सामने आती है तो लोग तरह-तरह की सहानुभूति वाली बात करते नजर आते हैं। जहां देश के नेता उनके बलिदान को बेकार न जाने देने की बात करते हैं तो देश की जनता उनकी कुर्बानी को यादगार बनाने की कोशिश में लगी रहती है पर कुछ दिन बीतने के बाद ना तो नेता को उनकी कुर्बानी का बदला याद रहता है और ना ही देश की जनता को उनका इतिहास। ये सब महज एक दिखावा बनकर रह जाता है। इस बात का जीता-जागता साबूत बिहार के बेगूसराय जिले में देखने को मिला। जहां एक जवान के शव को कीड़े नोचकर खा रहे थे और अस्पताल प्रशासन आराम की नींद खींच रहा था।

जवान के शव को संभाल नहीं पा रहा स्वास्थ्य विभाग, कीड़े खा रहे हैं...

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से जवान के शव में कीड़े लग गए थे। मामला बिहार के बेगूसराय जिले में देखने को मिला जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले जवान की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जवान की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम रूम में रख दिया जहां कीड़े उसे अपना निवाला बना रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के बरौनी पंचायत में 26 जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले जवान सुभाष चंद्र की मौत हो गई थी। जवान सुभाष चंद्र मणिपुर में तैनात था और 15 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था लेकिन रास्ते में उसे नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए सेना के जवान की तबियत चलती ट्रेन में ही खराब हो गई जिसे बेगूसराय के बरौनी फ्लैग स्टेशन पर उतारा गया। पर जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी, उनकी मौत हो गई। फिर उनकी लाश को बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए पोस्टमॉर्टम रूम में रख दिया। लेकिन अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था नहीं होने और देखरेख में अनदेखी की वजह से उनके लाश में कीड़े लग गए।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले सुभाष चंद्र के परिवार वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो रोते-बिलखते बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें अपने लाडले की लाश मिली लेकिन लाश में कीड़े रेंग रहे थे। जिसके बाद उनके परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और व्यवस्थापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और रोते-बिलखते हुए कहा कि सैनिक के सम्मान में आंसू बहाने वाले लोग जरा देखो मरने के बाद एक सैनिक का किस तरह का अपमान होता है। साथ ही जवान के परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर कई संगीन आरोप भी लगाए।

जब इस मामले की जानकारी बेगूसराय जिले के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर हरिनारायण सिंह से ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल में लाश को रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से जवान के शव में कीड़े लग गए हैं। तो बेगूसराय के विधायक अमिता भूषण ने इसे शर्मनाक और गंभीर बताते हुए कहा कि बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार और लालू के बेटे के विभाग का ये नतीजा है कि मरने के बाद भी सैनिक को उचित सम्मान नहीं मिल सका। वहीं जदयू विधायक बोगो सिंह ने लालू के बड़े बेटे व स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस विभाग का मुखिया ही अशिक्षित है उस विभाग का क्या कहना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+