सांप बना मासूम का 'दुश्मन', 15 दिन में 3 बार काटा, चौथे हमले से पहले घर वालों ने उठाया ये कदम

पटना: बिहार के औरंगाबाद में इन दिनों एक छोटा बच्चा सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से एक सांप उसका दुश्मन बना हुआ है। इस वजह से उसने बच्चे को 15 दिन के अंदर ही 3 बार डस लिया। हालांकि वक्त पर इलाज मिलने से बच्चा तीनों बार बच गया, लेकिन अब सांप के चौथे हमले का डर सता रहा, ऐसे में उसके घरवाले काफी परेशान हैं।

2 जुलाई को पहली घटना

2 जुलाई को पहली घटना

ये घटना मुफफ्सिल थाना क्षेत्र की है। वहां पर रंजीत भगत अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती 2 जुलाई को उनके 12 वर्षीय बेटे नीरज को सांप ने काट लिया। उस दौरान घर वाले भी वहां पर मौजूद थे। उसके दादा फेकन भगत के मुताबिक करैत सांप ने नीरज को डसा था। वक्त रहते उन्होंने देख लिया, इस वजह से वो तुरंत उसे मगध मेडिकल कॉलेज लेकर गए और उसकी जान बची।

दूसरी बार हुई झाड़-फूंक

दूसरी बार हुई झाड़-फूंक

जब नीरज इलाज करवाकर घर लौटा तो दो दिन बाद उसे फिर से सांप ने काट लिया। इस दौरान किसी ने सांप को नहीं देखा। नीरज ने घरवालों के बताया कि वो खेल रहा था और उसी सांप ने दोबारा से उसे डस लिया। इस पर घरवालों ने झाड़-फूंक करवाया और उसकी स्थिति फिर से ठीक हो गई।

13 जुलाई को तीसरी घटना

13 जुलाई को तीसरी घटना

दो बार सांप काटने की घटना को सब सामान्य मान रहे थे। तभी 13 जुलाई को छत पर सो रहा नीरज चिल्लाने लगा। जब घरवाले उसके पास पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वो सांप काटने की बात कहकर बेहोश हो गया। घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर इलाज मिलने की वजह से वो फिर ठीक हो गया। घर वालों के मुताबिक उन्होंने एक-दो बार ही सांप को देखा है।

अब उठाया ये कदम

अब उठाया ये कदम

सांप चौथी बार हमला ना कर दे इसके लिए घरवालों ने उसे उसकी बुआ के यहां भेज दिया। वहां पर उसे सांप ने तो नहीं काटा, लेकिन सोमवार को पता चला कि उसके शरीर में ऐंठन होने लगी और वो काफी डर गया। फिलहाल डॉक्टरों से उसका इलाज करवाया जा रहा, लेकिन इस मामले में एक्सपर्ट्स की राय बिल्कुल अलग है।

कहीं ये ओफीडियो फोबिया तो नहीं?

कहीं ये ओफीडियो फोबिया तो नहीं?

मामले में डॉक्टरों ने कहा कि ये सब फिल्मों में ही संभव है, आम जीवन में नहीं। आमतौर पर सांप को देखकर ही बच्चे डर जाते हैं, लेकिन इस बच्चे को एक बार सांप ने डस भी लिया था। ऐसे में हो सकता है कि उसे ओफीडियो फोबिया हो गया हो। इसमें हर बार लगता है कि सांप काट लेगा, लेकिन सांप असल में होता नहीं। इसके बाद शरीर भी वैसे रिएक्ट करता है, जैसे सच में सांप का जहर अंदर हो। हालांकि चिंता की बात नहीं है, इसका इलाज संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+