स्मृति ईरानी का बिहार दौरा आज, पहुंचने से पहले पोस्टर पर पोती कालिख
पटना। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को बिहार के गोपालगंज पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में बैनर और पोस्टर लगाये है। बता दें कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। स्मृति ईरानी के चेहरे पर कालिख लगाने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल ऐसे पोस्टर को हटाकर नए पोस्टर लगा दिए है।

मीडिया संस्थानों में चल रही खबरों के अनुसार, गुरुवार को गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम होना है जहां वो युवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगी। ईरानी के शहर में पहुंचने से पहले ही शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे उनके बैनर पर कालिख पोती गई। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर कई पोस्टर हैं जिसमें स्मृति ईरानी के चेहरे पर कालिख लगाया गया है। यह कालिख चेहरे पर पोती गई है।

हांलाकि इसकी सूचना जैसे ही भाजपा नेताओं को मिली उन्होंने तत्काल ऐसे पोस्टर को हटाकर वहां नया और साफ सुथरा पोस्टर लगा दिया है। यह विरोध किस राजनितिक संगठन या किसके द्वारा किया गया है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। स्मृति ईरानी के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितिन नविन सहित कई मंत्री और पार्टी नेता शामिल होंगे।
बता दें कि स्मृति ईरानी दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा पटना पहुंचेंगी। यहां से वह सीवान और गोपालगंज के लिए रवाना हो जायेंगी। वहां वे भाजयुमो की और से आयोजित अटल युवा संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।












Click it and Unblock the Notifications