बिहार: कार और बस में भिड़त से छह की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
पटना, 19 फरवरी: बिहार में शनिवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई है। नेशनल हाईवे-84 पर नुआंव के पास एक यात्री बस और कार में टक्कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि एनएच-84 पर नुआव ये हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए तो बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक कार ओवरटेक के प्रयास में सीधी बस से जाकर भिड़ गई। घटना साढ़े छह बजे के करीब हुई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications