हैवानियतः नाबालिग को पेड़ से बांधकर चोरी के आरोप में पीट-पीटकर किया अधमरा

सिवान। बिहार के सिवान जिला के अनुमंडल थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बुधवार की सुबह चोरी के आरोप में एक किशोर को पेड़ से बांधकर कुछ युवकों ने पीट दिया। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।लवीडियो देखने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ाया गया और उसे इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मामले में किशोर के पिता ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में लिखित आवेदन दिया है।

siwan young boys beaten to teenager boy in theft case

वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि पटेढ़ा गांव के कुछ युवक एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को दुकान में चोरी के आरोप में रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर रहे हैं और वह दर्द से कराह रहा है। युवकों ने नाबालिग को पीटकर अधमरा कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई सभी ने हस्तक्षेप कर किशोर को उन युवकों के चुंगल से छुड़ाया। उक्त किशोर ने अपने को निर्दोष बताया। इस मामले में किशोर के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

वहीं बेतिया जिला के नरकटियागंज-प्रखंड के अजुवा गांव के मुजौना सरेह में बिजली की तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अजुवा गांव के शत्रुधन उर्फ भुवाल साह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक घास काटने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गन्ने की खेत मे बिजली की तार गिरी हुई थी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

इधर विद्युत विभाग एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि ब्रेक डाउन हुआ है। उसके बाद उस रूट की सप्लाई बंद कर जांच चल रही थी। इस दौरान उस व्यक्ति को मृत पाया गया। सूचना मिली है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+