सिवानः अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तो बुलेट सहित नहर में गिरे दो युवक, हो गई मौत

सिवान। बिहार के सिवान जिला के आंदर ताना क्षेत्र के तियाय नहर के पास मंगलवार की देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय निर्भय सिंह और 30 वर्षीय गोपाल प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अज्ञात वाहन जिससे हादसा हुआ है उसका पता किया जा रहा है।

siwan road accident two men died in canal

वहीं परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मारीपुर गांव से वापस घर लौट रहे थे। तभी तियाय नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई और बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें मौत की सूचना को बुधवार की सुबह मिली। जब नहर किनारे शौच करने गए लोगों ने दोनों युवकों का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढस बंधाने में जुटे हैं। घर में मातमी माहौल छा गया है ।

वहीं आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट तालाब में मंगलवार की देर रात मां-बेटे की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शवों की बरामदगी में जुट गई है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। दोनों मां-बेटा कबाड़ चुनकर जीवकापोर्जन करते थे। मृतकों की पहचान श्रीभगवान राम की 50 वर्षीय पत्नी बवनी देवी और 14 वर्षीय पुत्र सोमारू राम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा कि श्रीभगवान राम की पत्नी बवनी देवी मंगलवार की रात अपने छोटे बेटे को शौच कराने के लिए कलेक्ट्रेट तलाब घाट की ओर गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से महिला तालाब में गिरकर डूब गई।छोटे बेटे ने शोर मचाया तो उसका बड़ा बेटा सोमारु बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा । जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+