बिहार: बदमाशों ने सिवान पुलिसकर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही बाल्मीकि यादव की गई जान

सिवान, 07 सितंबर: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पुलिसकर्मी शराब माफिया के यहां छापेमारी कर वापस लौट रहे थे।

Siwan News: criminals opened fire on the Siwan police team

यह घटना सिसवन पुलिस स्टेशन के सिसवन मोड़ की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सिसवन पुलिस स्टेशन की एक टीम गश्त पर निकली हुई थी। जैसे ही उनकी गाड़ी ग्यासपुर के समीप पहुंची तो तीन से चार संदिग्ध लोग सड़क किनारे खाट पर बैठे हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने रुककर उन लोगों से पूछताछ करनी चाही तो अपराधी वहां से भागने लगे। इस दौरान पुसिलकर्मियों ने उनका पीछा किया तो भागते-भागते बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस फायरिंग में 34 वर्षीय सिपाही बाल्मीकि यादव को गोली लग गई और मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बाल्मीकि यादव सिसवन पुलिस स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात थे और पटना जिले के मसौढ़ी इलाके के रहने वाले थे। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर एक ग्रामीण अब्दुल हमीद खान अपनी खिड़की से बाहर देखने लगा था, जिसे बदमाशों की गोली लग गई। घायल ग्रामीण अब्दुल हमीद खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही बाल्मीकि कुमार के पेट और सीने में दो गोलियां लगी है। इसके बाद वह वहीम पर गिर गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति को और गोली लगी है, जिसका इलाज चला रहा है। उन्होंने बताया गश्ती टीम में चार पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे गांव में पुलिस गश्त कर रही है। चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की ओर से जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इस मामलें में सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+