Siwan Lok Sabha Seat: दांव पर RJD की शाख, हिना शहाब के निर्दलीय ताल ठोकने से बदल गया सियासी समीकरण!
Siwan Lok Sabha Seat: बिहार की सीवान लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के निर्दलीय ताल ठोकने से सियासी फिज़ा बदल चुकी है। नामांकन से पहले हिना शहाब ने कहा था हर रंग हमारे हैं, और अब हर रंग हिना शहाब के साथ नज़र आ रहा है।
सीवान में मतदाताओं का मूड खंगालने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। मतदाताओं और प्रत्याशियों से विभिन्न मुद्दों पर बात की। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब और महागठबंधन उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की।

हिना शहाब ने ख़ास बातचीत में कहा कि मैं दल से नहीं दिल से चुनाव लड़ रही हूं। हर रंग हमारे हैं का जो नारा दिया था, ठीक वैसा ही समीकरण बना है। सीवान की ए टु ज़ेड जनता का समर्थन मिल रहा है। सीवान के विकास के लिए सभी जात और धर्म के लोग मेरे साथ जुड़े हैं। हम लोग सीवान में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं।
Recommended Video
महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर चुनावी मैदान में अवध बिहारी चौधरी उतरे हैं। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि मैं सीवान के सेवक के तौर पर चुनावी दांव खेल रहा हूं। उम्मीद है कि सीवान की जनता हर ज़ात और धर्म के लोग मेरे साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलेंगे।
यह तो हुई सीवान के के प्रत्याशियों की बात, वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि सीवान में MY समीकरण पूरी तरह फ़ेल हो चुका है। हिना शहाब के साथ हर धर्म और हर जात के लोग यहां तक के भाजपा समर्थक और NDA कार्यकर्ता भी हिना शहाब के साथ खड़े हो गए हैं।
सीवान में राजद की शाख और MY समीकरण दांव पर है। अगर राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी चुनाव हार जाते हैं तो बिहार में आगामी विधानसभा का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। जिस वोट बैंक के सहारे राजद जीत दर्ज करती आ रही थी, वह जनाधार अब राजद से किनारा करते नज़र आ रहा है।
विधानसभा चुनाव में राजद का समीकरण पूरी तरह से बिखरता हुआ नज़र आ रहा है। साहब परिवार को नज़र अंदाज़ करने की वजह से हिना शहाब ने साफ़ कर दिया है कि अब वापिस वह उस दल में कभी नहीं जाएंगी। इस वजह से बिहार के अल्पसंख्यक मतदाताओं का भी राजद से मोहभंग होता दिखा रहा है, जो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लालू और तेजस्वी के लिए शुभ संकेत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications