Siwan Lok Sabha Seat: महागठबंधन के मंच पर RJD विधायक और हिना शहाब के समर्थन आए पुत्र, कहा- अभी अउर खेला होई
Siwan Lok Sabha Chunav: बिहार के सीवान लोकसभा सीट पर मतदान के दिन नज़दीक होते ही चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। दिवंगत पूर्व सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा था कि हर रंग हमारे हैं, ऐसा ही कुछ नज़ारा अब सीवान में देखने को मिल रहा है।
महागठबंधन के सहयोगी दल और एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल के नेता और कार्यकर्ता धीरे-धीरे हिना शहाब (स्व. पूर्व सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी) के समर्थन में आ रहे हैं। एक लफ़्ज़ों में कहा जाए तो उन्हें लगभग सभी धर्म और जाति के लोगों का सहयोग मिल रहा है।

हिना शहाब के समर्थन में ज्यादातर समुदाय के लोग वोट मांगने के लिए चुनावी दंगल में उतर चुके हैं। इसी क्रम में रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक हरिशंकर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव भी हिना शहाब के समर्थन में उतर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी अंदाज़ में कहा कि वक्त आने दें, अभी अउर खेला होई।
सुरंद्र यादव से सवाल किया गया कि आपको पिता महागठबंधन के मंच पर नज़र आते हैं। आप हिना शहाब के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हम सिद्धांतवादी लोग हैं, पिता जी अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं और हम अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं।
इंसानियत के नाते हम हिना शहाब के समर्थन में जियेंगे और मरेंगे। हर जगह पार्टी और संगठन मैटर नहीं करता है। किसी के साथ रिश्ता होता है तो लोग रिश्ते को ही अहमियत देते हैं ना, अब आपको प्रधानमंत्री बना दें, रिश्ता ही नहीं रहे। तो ऐसा दिखावा करने से क्या फ़ायदा। हम जहां थे, वहीं हैं।
सुरेंद्र यादव से सवाल किया गया कि सीवान में यादव समुदाय का कितना वोट हिना शहाब को मिल रहा है, क्योंकि महागठबंधन दावा कर रहा है कि यादव का सौ फिसद वोट महागठबंधन को जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि क्या पूर्णिया में सभी यादवों का वोट महागठबंधन को गया। इसी तरह सीवान में भी यादवों का समर्थन हिना शहाब को है।












Click it and Unblock the Notifications