पटनाः अक्टूबर महीने में शहाबुद्दीन के बेटे और बेटी की हो सकती है शादी, जानें कौन हैं ओसामा की होने वाली दुल्हन

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को ओसामा का निकाह होगा। उनकी होने वाली दुल्हन भी सीवान जिले की निवासी हैं। पिता की मौत के बाद से ओसामा राजनीति में लगातार सक्रिय हैं और लोग उन्हें सीवान में राजद के सबसे बड़े नेता के तौर पर देख रहे हैं। मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार से जुड़े नजदीकी सूत्रों और मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ओसामा की शादी 13 अक्टूबर को होगी।

13 अक्टूबर को ओसामा शहाब की होगी शादी

13 अक्टूबर को ओसामा शहाब की होगी शादी

सीवान जिले के जीरादेई के चांदपाली की रहने वाली एक लड़की से ओसामा निकाह करेंगे। 13 अक्टूबर को निकाह के बाद 16 अक्टूबर को रिसेप्शन होगा। 16 अक्टूबर को ही शहाबुद्दीन की बेटी और ओसामा की बहन हेरा शहाब का भी निकाह तय हुआ है। हेरा शहाब की शादी मोतिहारी जिले में तय हुई है और बारात मोतिहारी से ही सीवान पहुंचेगी।

ओसामा के लिए पिता शहाबुद्दीन ने ही पसंद की थी लड़की

ओसामा के लिए पिता शहाबुद्दीन ने ही पसंद की थी लड़की

ओसामा की जो दुल्हन होने वाली हैं उनका नाम आयशा है। आयशा ने लखनऊ से ही डॉक्टरी की पढ़ाई की है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बहुत पहले ही ओसामा के लिए लड़की पसंद कर ली थी। आयशा शहाबुद्दीन के करीबी रिश्तेदार अफताब आलम की बेटी हैं।

सबकी निगाहें ओसामा की शादी पर टिकीं

सबकी निगाहें ओसामा की शादी पर टिकीं

आफताब आलम दुबई के एक बैंक में मैनेजर बताए जाते हैं। परिवार के लोग इस निकाह में शामिल होंगे, लेकिन सबकी नजर इस बात पर होगी कि आखिर अन्य मेहमानों में किन बड़े चेहरों को बुलाया जाता है। बता दें कि ओसामा के निकाह पर सबकी नगाहें टिकी हुई हैं। बाहुबली सांसद के इकलौते बेटे की शादी का जश्‍न कैसा होगा, इसका सभी को इंतजार है।

मई के महीने में पिता शहाबुद्दीन का हुआ था निधन

मई के महीने में पिता शहाबुद्दीन का हुआ था निधन

सूत्रों का कहना है कि शादी के इस कार्यक्रम में केवल खास लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि इसी साल मई के महीने में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का इंतकाल दिल्‍ली के दीनदयाल उपाध्‍याय हॉस्पिटल में हो गया था। साथ ही परिवार सहित उनके समर्थकों के लिए यह बड़े दुख की घड़ी थी। बाद में उनकी दिवंगत सांसद की पत्‍नी की तबीयत भी खराब हो गई थी। बीते दिनों ओसामा शहाब की एक तस्‍वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे पालकी में बैठकर वैष्‍णोदेवी गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+