नीतीश के बाद लालू और उनके बेटों से भी मिले सीताराम येचुरी, बोले- भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष लगातार अपने को मजबूत करने की कवायद में जुटा है। इसी कड़ी में लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी ने बिहार के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है।

सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और उसके बाद अब उन्होंने लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की है।

sitaram yechury

इन सभी नेताओं से मुलाकात के बाद सीताराम येचुरी ने कहा कि हमारी कवायद यही है कि कैसे इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाए। नीतीश जी से परसो मुलाकात हुई थी और आज लालू जी से मुलाकात हुई है। तेजस्वी और तेज प्रताप से भी आज मुलाकात हुई है। नीतीश और लालू जी से मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन को और कैसे मजबूत किया जा सकता है।

सीताराम येचुरी ने कहा कि कई सारी पार्टियां हैं जो इंडिया में शामिल होना चाहती हैं उनके बारे में कैसे निर्णय लेना है। हमारे देश के अंदर जो बहुत बड़े लोगों के आंदोलन हैं, जो जनता के सवालों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वो लोग भी जुड़ना चाहते हैं, उन्हें कैसे जोड़ा जाए।

येचुरी ने कहा कि हमारा पूरा मकसद यही रहा है कि इंडिया को और कैसे मजबूत बनाया जाए, जो लक्ष्य हमारे लिए जरूरी है कि हमारे भारत के चरित्र को सुरक्षित रखना है, जोकि धर्मनिरपेक्ष जनतंतांत्रिक गणराज्य है। इसपर भाजपा की सरकार काफी हमला कर रही है। इसलिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना अनिवार्य है।

हमारे देश के चरित्र को आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई कि बिहार में यही प्रयास होना चाहिए कि महागठबंधन का यही प्रयास होना चाहिए कि 40-40 सीटें महागठबंधन जीते, भाजपा को एक भी सीट ना मिल पाए। हमे इस तरह की व्यवस्था को खड़ा करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+