सीतामढ़ीः झोपड़ी में खेल रहे थे 8 बच्चे तभी गिर गया बालू से लदा ट्रक, तीन की मौके पर मौत

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा-पुनौरा सड़क पर शुक्रवार को बालू से भरा हुआ एक ट्रक पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में 8 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बालू लदा ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में सभी बच्चे बालू लदे ट्रक के नीचे दब गए। आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया। क्रेन और जेसीबी की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

sitamarhi road accident three boys died

जबकि पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी देर से पहुंचे, जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए और सड़क जाम कर दिया।

मृतक बच्चों की पहचान पटना निवासी बशीर अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री हफ्शा बेगम, वहाब अंसारी के 6 वर्षीय पुत्र आबिद अंसारी व रिजवान अंसारी की छह माह की पुत्री श्यामा खातून के रूप में हुई है। घायलों में वहाब अंसारी का 5 वर्षीय पुत्र हामिद, जाकिर अंसारी (60) व साबिर अंसारी की बेटी मुशर्रत खातून शामिल हैं। हामिद को डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये।

जेसीबी से मलबा हटाने के बाद पुलिस ने क्रेन मंगवायी। इसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को घर से हटाया गया। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने देर से पुलिस के पहुंचने पर उसे खदेड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+