Sitamarhi Lok Sabha Chana Voting: सीतामढ़ी में वोट बहिष्कार तो कहीं ईवीएम खराब
Sitamarhi Lok Sabha Election Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का आज मतदान हो रहा है। अभी तक हुए चार चरण में कुल 379 सीटों पर मतदान हो चुका है। पांचवे चरण में आज 8 राज्यों की 49 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
पांचवे चरण बिहार की सीतामढ़ी लोकसभा सीट को काई हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है। यहां से जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर मैदान में हैं। जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से अर्जुन रावत मैदान में हैं।

यहां सुबह 9 बजे तक 9.49 फीसदी मतदान हुआ है। अहम बात है कि बिहार में आज पांच लोकसभा सीटों सारण, हाजीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी में मतदान हो रहा है।
सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड की बूथ संख्या 172 पर मतदान बाधित होने की खबर सामने आई है। यहां ईवीएम खराब होने की वजह से 40 मिनट तक मतदान बाधित रहा। वहीं सीतामढ़ी के चिरैया गांव में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है।
सहियारा के चिरैया गांव में बूथ संख्या 155 पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जबतक डीएम नहीं आएंगे वोट नहीं डालेंगे।
जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के मेजरगंज के मजकोठवा में भी बूथ संख्या 20 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। यहां एसडीपीओ राम कृष्णा लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications