पति की मौत के बाद भाभी को हुआ देवर से प्यार फिर पुलिस के बीच कराई गई शादी

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस की मौजूदगी के बीच देवर भाभी की शादी कराई गई। दरअसल, यह पूरा मामला जिले के महिला थाने का है, जहां थाने पहुंची महिला की उसी के देवर से शादी कराई गई। शादी के लंबे समय बाद जहां रंजीता खुश दिखी तो वहीं बहू को एक बार फिर सुहागिन देख ससुराल वालों के आंखों में खुशी के आंसू थे।

पति की करंट लगने से हो गई थी मौत

पति की करंट लगने से हो गई थी मौत

देवर का नाम संतोष साहनी है, जो अपने भाई की मौत के बाद अपनी भाभी से ही प्यार कर बैठा और शादी की भी इच्छा जताई। रंजीता का उसके पहले पति से एक बच्चा भी है। रंजीता और दिनेश साहनी की शादी पांच साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के 3 साल बाद ही बिजली का करंट लगने से दिनेश की मौत हो गई। तब से रंजीता अकेले रहने लगी। धीरे-धीरे उसे अपने देवर से प्यार हो गया।

दोनों के बीच प्यार चढ़ा परवान

दोनों के बीच प्यार चढ़ा परवान

फिर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि इस बात की भनक रंजीता के ससुराल वालों के साथ-साथ समाज के लोगों को लग गई। जिसके चलते रंजीता का देवर समाज के दबाव के कारण उससे शादी करने से मना करने लगा। इसी बात पर रंजीता महिला थाना पहुंच गई। जहां दोनों परिवारों की सहमति से देवर और भाभी की शादी कराई गई।

थाने में कराई गई शादी

थाने में कराई गई शादी

शादी के बाद देवर और भाभी ने पति-पत्नी बनने के बाद वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। थाना परिसर में शिवजी के मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। पंडित जी ने विधि-विधान से ब्याह संपन्न कराया। बराती के साथ पुलिसकर्मी भी इस शादी में शरीक हुए। सभी लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। महिला थाना प्रभारी ने मामले में हस्तक्षेप कर देवर को शादी के लिए रजमांद किया। आखिरकार, थाने में ही शादी की रस्में पूरी हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+