सिक्को देवी मायके से सीखकर आई अनानास के पौधे लगाना, ससुराल में पति संंग करने लगी ऐसी जबर खेती

कटिहार। भारतीय महिलाएं खेती करने में पुरुषों से कमतर नहीं होतीं। कई बार तो वे अपने पति से बेहतर खेती के गुर सीख लेती हैं, जो उन्हें भूमि से मेहनत का पूरा फल दिला देते हैं। बिहार के कटिहार में सिक्को देवी की कुछ ऐसी ही कहानी है। सिक्को देवी मायके में अनानास के पौधे लगाना व फल उत्पादन करना सीखी थी। उसके बाद जब ससुराल आई तो पति के साथ यही काम बड़े स्तर पर करने लगी। अब उन पति-पत्नी की खेती को देखकर उनके अड़ोसी-पड़ोसी दंग रह गए। अब कई गांवों के लोग सीखने आते हैं।

bihar woman: sikko devi Pineapple farming with husband in Katihar district, know how gets profits made from the crop

संवाददाता ने बताया कि, कटिहार हसनगंज प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में सिक्को देवी पारंपरिक खेती से अलग हटकर आधुनिक तरीके से अनानास की खेती कर रही हैं। वो अच्छा मुनाफा कमाने के लिए पति संजय के साथ ये सब करती हैं। ऐसे में जबकि, कोरोना कहर के बीच जब कई पारंपरिक खेती में किसानों को घाटा का सामना करना पड़ा है, वहीं अनानास की खेती से अब लोगों में नई उम्मीद जाग उठी है।

bihar woman: sikko devi Pineapple farming with husband in Katihar district, know how gets profits made from the crop

सिक्को के पति का कहना है कि, बंगाल सिलीगुड़ी से सटे ठाकुरगंज से इस तरह की खेती सिक्को ने सीखी। खेती से जुड़े तौर-तरीके वो बारीकी से जान गई। फिर हम दोनों पति-पत्नी मिलकर यह खेती कर अच्छा मुनाफा कमाने लगे।गांव के लोग अब सिक्को को अनारस देवी के नाम से बुलाते हैं।

bihar woman: sikko devi Pineapple farming with husband in Katihar district, know how gets profits made from the crop
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+