Shreyasi Singh Marriage: बिहार की नई मंत्री 34 साल की श्रेयसी सिंह कब करेंगी शादी? इंटरव्यू में खुद खोला राज
Shreyasi Singh Marriage: बिहार की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा जिस युवा चेहरें को लेकर बात हो रही है, वो हैं जमुई से दूसरी बार विधायक और नई खेल मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह। 34 साल की श्रेयसी अपनी राजनीतिक उपलब्धियों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। राजनीतिक परिवार से आने वाली श्रेयसी सिंह से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। ऐसे में अब श्रेयसी सिंह ने अपनी शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर बड़ी बात कही है।

🟡 शादी को लेकर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह?
एक इंटरव्यू के दौरान जब श्रेयसी सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो वो हंस पड़ीं। श्रेयसी सिंह ने कहा, ''मैं बस "सही आदमी" का इंतजार कर रही हैं। मैं अपनी जिंदगी में एक सही आदमी के आने का इंतजार कर रही हूं। वो कैसा होगा, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जब समय सही होता है तो रिश्ता खुद बन जाता है और लोग अपने आप जीवन में शामिल हो जाते हैं। मैं भी बस उसी सही समय का इंतजार कर रही हूं।''
श्रेयसी सिंह ने हालांकि ये नहीं बताया कि वो कब शादी करेंगी लेकिन उन्होंने इतना तो हिंट दे दिया है कि उन्होंने शादी का मन बना लिया है और बस वो एक बेहतर लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं।
इंटरव्यू में श्रेयसी ने अपनी निजी पसंद-नापसंद पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, और सबसे बड़ी कमजोरी है मटन खाने का शौक। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो खाने के मामले में खुद को रोकना मुश्किल पाती हैं।

🟡 नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और तेजस्वी पर भी रखी बेबाक राय
बिहार की नई राजनीति पर भी श्रेयसी ने खुलकर बात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्होंने "गुड गवर्नेंस का चेहरा" बताया। गृह मंत्री सम्राट चौधरी से उम्मीद जताई कि वो "महिला सुरक्षा पर सख्त और कारगर कदम उठाएं।" तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें "महागठबंधन में बेहतर तालमेल बनाने" पर ध्यान देना चाहिए।
🟡 कौन हैं श्रेयसी सिंह (who is Shreyasi Singh)
राजनीति के साथ-साथ श्रेयसी खेल का भी चमकता चेहरा हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ रह चुकी हैं और देश के लिए कई मेडल जीते हैं। श्रेयसी सिंह ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला डबल ट्रैप में गोल्ड जीता है। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक, 2017 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर और 2013 वर्ल्ड कप में हिस्सा रही हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार भी मिला।
श्रेयसी सिंह के पिता दिग्विजय सिंह बिहार के दिग्गज नेता रह चुके हैं। वह बांका से सांसद रहे, केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री और रेल राज्य मंत्री भी रहे। उनकी मां पुतुल देवी भी बांका से सांसद रह चुकी हैं। स्थानीय लोग उन्हें पिता की "राजनीतिक विरासत" का असली उत्तराधिकारी मानते हैं।

🟡 श्रेयसी सिंह की राजनीति में कैसे हुई एंट्री?
2019 में श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी निर्दलीय चुनाव लड़ रही थीं और उस चुनाव में प्रचार का पूरा जिम्मा श्रेयसी ने संभाला। इस दौरान कई नामी शूटर भी उनके साथ प्रचार करने आए।
2020 में बीजेपी जमुई से पुतुल देवी को टिकट देने वाली थी, लेकिन उन्होंने खुद चुनाव लड़ने से मना कर दिया और अपनी बेटी श्रेयसी का नाम सुझाया। पार्टी ने उनका सुझाव मान लिया। श्रेयसी पहली बार चुनाव लड़ीं और आरजेडी के विजय प्रकाश को 41 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर विधायक बन गईं।2024 में वह दूसरी बार विधायक बनीं और अब उन्हें बिहार की नई खेल मंत्री बनाया गया है।

🟡 अविवाहित हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालिक
श्रेयसी दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रैजुएट हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक वो अविवाहित हैं। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने करीब 7.6 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
भले ही श्रेयसी सिंह ने शादी की तारीख नहीं बताई, लेकिन यह साफ कर दिया कि वो तैयार हैं और बस सही इंसान के मिलने का इंतजार कर रही हैं। उनका बयान सुनकर अब लोग अंदाजे लगाने में जुट गए हैं कि बिहार की यह युवा, बेबाक और सफल मंत्री आखिर कब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications