Shreyasi Singh Caste: किस जाति से आती हैं बिहार की नई मंत्री श्रेयसी सिंह? नीतीश कैबिनेट की हैं युवा स्टार

Shreyasi Singh Caste: बिहार की राजनीति में आज जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है अंतरराष्ट्रीय शूटर और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह। खेल में भारत का नाम रोशन करने के बाद अब वे राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।

लेकिन राजनीतिक प्रभाव, लोकप्रियता और मंत्री पद से इतर एक सवाल लगातार उठता है-श्रेयसी सिंह की जाति क्या है? और यह उनके राजनीतिक सफर को कैसे प्रभावित करता है?

shreyasi-singh-caste-bjp-rajput-new-face-bihar

किस जाति से आती हैं श्रेयसी?

श्रेयसी सिंह ठाकुर राजपूत समुदाय से आती हैं, जो बिहार में ऊपरी जाति यानी अपर कास्ट का एक प्रभावशाली वर्ग माना जाता है। राजपूत मतदाता विशेष रूप से उन जिलों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं जहाँ जातीय समीकरण राजनीतिक जीत-हार का आधार तय करते हैं।

भाजपा लंबे समय से बिहार में राजपूत और ब्राह्मण जैसे ऊपरी जाति वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती आई है। श्रेयसी सिंह का चेहरा उसी रणनीति का आधुनिक और आकर्षक प्रतिनिधित्व माना जाता है-खेल जगत की चमक, युवा छवि, और मजबूत सामाजिक आधार।

जमुई सीट राजपूत बहुल इलाका

जमुई विधानसभा सीट, जहां से श्रेयसी सिंह 2020 में पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बनीं, राजपूत बहुल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इस इलाके में सबसे अधिक बार जीत राजपूत नेताओं ने दर्ज की है, जिससे श्रेयसी को जातीय समीकरण का स्पष्ट फायदा मिला।

हालांकि, जमुई की सामाजिक संरचना केवल राजपूतों तक सीमित नहीं है। यहां यादव और मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो चुनावी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी जीत यह भी दिखाती है कि श्रेयसी का प्रभाव जातीय दायरे से आगे निकलकर व्यापक समर्थन बेस तक पहुंच चुका है।

श्रेयसी की बड़ी जीत

2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने राजद उम्मीदवार मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह जीत न केवल जातीय आधार पर बल्कि उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता और भाजपा के मजबूत चुनावी मैनेजमेंट का भी परिणाम रही। तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के अनिल प्रसाद साह 5,905 वोटों के साथ रहे, जो इस बात का संकेत देता है कि इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और राजद के बीच केंद्रित रहा।

जाति के साथ-साथ प्रदर्शन और छवि भी श्रेयसी की ताकत

हालांकि श्रेयसी सिंह की जातीय पहचान उन्हें एक मजबूत सामाजिक आधार देती है, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ इसी तक सीमित नहीं है। गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में उनकी उपलब्धियाँ, युवा छवि और भाजपा की रणनीति के अनुरूप उनका कद-इन सभी ने मिलकर उन्हें बिहार की राजनीति में तेजी से उभरता हुआ चेहरा बना दिया है। इसके साथ ही श्रेयसी पीएम मोदी के MY समीकरण में भी पूरी तरह फिट बैठती हैं। महिला और युवा चेहरे ने उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह दिलाने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+