'वहीं जाना चाहिए, जहां उनके पिता ने भेजा था', हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान के दावे पर चाचा पशुपति का पलटवार
Pashupati Paras on Chirag Paswan: हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चिराग पासवान और उसके भतीजे के बीच तकरार फिर बढ़ गई है। हाजीपुर से सांसद और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने पहले ही दावा कर चुका है कि वे हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, चिराग पासवान ने दावा करते हुए कहा कि वे इस सीट पर अपनी मां को चुनाव लड़वाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस सीट पर अपनी मां को चुनाव लड़वाना चाहता हूं, जहां मेरे दिवंगत पिता ने हाजीपुर लोगों की सेवा की थी। मैं चाहता हूं मेरी मां अब यहां से चुनाव लड़ें।

उधर पशुपति पारस का कहना है कि मैं अपने राजनीति जीवन के दौरान हाजीपुर के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। साथ ही उन्होंने चिराग पासवान से कहा कि उन्हें वहां जाना चाहिए, जहां उनके पिता रामविलास पासवान ने उन्हें भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications