बिहार: दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या, लोगों ने घर को किया आग के हवाले

नालंदा। बिहार शरीफ के नालंदा में शुक्रवार को एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग जब आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए एक घर में छिप गया। मामले के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

shopkeeper shot died in bihar nalanda

गुस्साए लोगों ने तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। मामले की कवरेज करने गए पत्रकारों पर भी पत्थरबाजी की गई। साथ ही जिस घर में आरोपी छिपा था उस घर को आग लगा दिया गया। पत्थरबाजी में घायल लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मामला बिहार शरीफ के नालंदा जिले के थाना क्षेत्र महलपर का है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक मोबाइल की दुकान में रिचार्ज करवाने के लिए गया था। किसी बात को लेकर युवक और दुकानदार दिनकर के बीच विवाद हो गया। अचानक युवक ने तमंचा निकालकर दुकानदार को गोली मार दिया। मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना पर आक्रोशित लोग आगजनी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की चार गड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों का गुस्सा इतना फूट पड़ा कि जहां आरोपी छिपा बैठा था उस घर में भी आग लगा दिया।

ये भी पढ़ें- यूपी के जेलों में कैदी करेंगे गौ सेवा, सरकार ने जारी किया फंड

पत्थरबाजी और आगजनी को रोकने के लिए और भी पुलिस की टीम बुलाई गई। पुलिस द्वारा जब आरोपी को घर के अन्दर से निकाला गया तो लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी में 8 पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार घायल हो गए हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई है।

ये भी पढ़ें- अपने ही अस्पताल में नर्स को नहीं मिला बेड, तड़प-तड़पकर हुई मौत, हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+