Shivraj Singh को भी भाया Bihar की लीची का स्वाद, किसानों को राहत के देने के लिए होंगे ये दो बड़े काम
Shivraj Singh Chauhan Bihar Visit: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहारदौरे के दौरान किसानों से मुलाक़ात की। लीची का स्वाद चखा, जो की उन्हें खूब पसंद आया। इसी के साथ ही उन्होंने लीची किसानों को राहत देने के लिए दो बड़े काम का आश्वासन भी दिया।।
लीची किसानों से मिले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लीची किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि लीची तोड़ने के बाद 48 घंटे के अंदर काली पड़ जाती है और खराब हो जाती है, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है क्योंकि इसकी शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है।

लीची की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर ज़ोर: किसान कृष्ण कुमार से बात करने के बाद, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि अनुसंधान टीम को निर्देश दिया कि वे लीची की ऐसी प्रजाति विकसित करें जिसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा हो और जो तोड़ने के बाद कम से कम एक हफ्ते तक चले। उन्होंने लीची के स्टोरेज की व्यवस्था पर भी जोर दिया ताकि किसानों को नुकसान न हो।
लीची संरक्षण के लिए किसानों को बताया गया उपाय: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब तक ऐसी वैरायटी विकसित नहीं हो जाती है जो लंबे समय तक चले, तब तक लीची को ठीक से स्टोर करने की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को नुकसान न हो। इस बारे में जल्दी ही काम शुरू होगा। अनुसंधान टीम ने किसानों को एक उपाय करने की सलाह दी, जिसका डेमो उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने भी दिखाया।
टीम के अनुसार, लीची के गुच्छे के ऊपर रूई को ग्लूकोज में भिगाकर बांध देने से लीची के खराब होने की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाएगी और यह 48 घंटे से ज्यादा समय तक ताजी बनी रहेगी। टीम ने वहां ऐसी लीची का नमूना भी दिखाया जो न केवल ताजा थी बल्कि उसका स्वाद भी बेहतरीन था।
केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान से बिहार के लीची किसानों को जल्द ही राहत मिल सकती है। लीची हमेशा से उनके लिए फायदे की फसल रही है, लेकिन इसका स्टोरेज एक बड़ी समस्या है। स्टोरेज की व्यवस्था होने से नुकसान की संभावना काफी कम हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications