Sheohar Lok Sabha: बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने RJD को लिया निशाने पर, ‘लालू काल’ पर दिया ये जवाब
Lovely Anand Sheohar News: बिहार के शिवहर लोकसभा सीट पर मतदान के दिन करीब आते ही मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। 25 मई को यहां मतदान होने वाला है। मतदादाताओं के बीच चुनावी माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम शिवहर लोकसभा क्षेत्र पहुंची। मतदाताओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी।
शिवहर लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ़ से लवली आनंद (बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी) ने चुनावी ताल ठोकी है। महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर रितू जायसवाल चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ़ से पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे राणा रंजीत सिंह चुनावी दांव खेल रहे हैं।

इसी क्रम में बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोई चुनौती नही है। केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के काम का डंका बज रहा है। शिवहर की जनता मुझ पर काफी विश्वास कर रही है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Recommended Video
शिवहर में जात-पात धर्म से ऊपर उठकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम देखकर जनता इकतरफ़ा मुझे जिता रही है। जनता लवली आनंद को इसलिए वोट करेगी ताकि वह जीतेंगी तो केंद्र में मोदी का हाथ मज़बूत होगा। इससे देश सुरक्षित रहेगा। देश सुरक्षिता रहेगा तभी शिवहर सुरक्षित रहेगा।
बिहार में अब कोई भी लालटेन युग में जाना नहीं चाहता है, वह युग काफी भयावह था। लालू काल में कुछ भी सुरक्षित नहीं था। बहू-बेटियों की इज़्ज़त अस्मत सब लूट ली जाती थी। ना कोई पुल था और ना ही कोई पुलिया थी। ना रोड था और ना ही ओवर ब्रिज। अब जाकर बिजली युग में बिहार आया है।
लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव होता है और 10 सालों में नरेंद्र मोदी ने जो बतौर पीएम देश को आगे बढ़ाया है। उसे देखते हुए सभी लोग तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रही है। इसलिए देश के लिए शिवहर की जनता इस सीट पर NDA गठबंधन को जिताने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications