Sheikhpura News: शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ा, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
Sheikhpura Love Affair News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से शादीशुदा मर्दों के प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला शेखपुरा ज़िले के बीघा मुहल्ला (बरबीघा नगर परिषद) का है, जहां शादी के 3 महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपनी प्रेमिका की वजह से उसे प्रताड़ित करता है। पति के परेशान करने के बाद भी वह ज़ुल्म सहते हुए करीब 1 साल तक ससुराल में रही। पति के घर छोड़कर जाने के बाद, पीड़िता अपने मायके आ गई। इसके बाद शेखपुरा स्थित महिला हेल्पलाइन में मदद की गुहार लगाई है।

24 वर्षीय पीड़िता की मानें तो साल 2021 में उसकी शादी रानीसराय (लखनऊ,उत्तर प्रेदश) निवासी इंदर प्रसाद के बेटे आशीष रजक से हुई थी। शादी के तीन महीने तक तो दोनों के रिश्त मधुर थे, लेकिन उसके बाद रिश्ते में दरारा आने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का मामला है, इसके बाद भी वह अपने पति और ससुराल में रहना चाहती है। अपने ससुराल जनों की तारीफड करते हुए उसने कहा कि सास-ससुर समेत अन्य लोग चाहते हैं कि मैं ससुराल में रहूं। लेकिन पति साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।
पीड़िता की मानें तो महिला हेल्पलाइन वालों ने भी पति की काउंसलिंग की लेकिन फिर भी आशीष (पीड़िता का पति) उसे साथ नहीं रखना चाहता। इस मामले में अमृता दयाल (महिला हेल्पलाइन प्रभारी) ने बताया कि महिला के ससुराल वाले साथ रखना चाहते हैं, लेकिन पति अपनी पत्नी को रखना ही नहीं चाह रहा है।
अमृता दयाल ने कहा कि आशीष (आरोपी) अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए राज़ी क्यों नहीं हैं, यह वजह भी नहीं बता रहा है। 17 अगस्त एक बार फिर उसे काउंसलिंग के लिए बुलाया है। कोशिश रहेगी कि महिला का घर बस जाए, अगर पति नहीं मानता है तो फिर उसके ख़िलाफ़ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications