शत्रुघ्न सिन्हा बोले- धमकी ना दें भाजपा से निकालना हो तो निकाल दें

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कई सालों से मुझे पार्टी से निकाले जाने की बात कही जा ही है। अच्छा है कि अब मुझे धमकी देने की जगह पार्टी से निकाल दिया जाए।

नई दिल्ली। काफी समय से अपने ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तकरार इस बार कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। बिहार में भाजपा के सीनियर नेता सुशील मोदी से उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे पार्टी से निकला दीजिए।

shatrughan sinha, bjp, sushil modi, bihar, शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा, बिहार

अब मुझे धमकियां ना दी जाएं: सिन्हा

अब मुझे धमकियां ना दी जाएं: सिन्हा

हाल ही में लालू यादव और केजरीवाल का बचाव कर सुशील मोदी के निशाने पर आए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कई सालों से मुझे पार्टी से निकाले जाने की बात कही जा ही है। आखिर कब तक कोई ये सुनता रहेगा, धमकी देना बंद कीजिए और मुझे पार्टी से निकाल दीजिए।

भाजपा की राजनीति को कहा था नकारात्मक

भाजपा की राजनीति को कहा था नकारात्मक

दरअससल शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को नकारात्मक राजनीति ना करने की बात कही थी। शत्रु ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर भाजपा के लगातार हमलों पर इशारा करते हुए कहा था कि दोनों नेताओं पर निराधार आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए और कहा कि नकारात्मक राजनीति बंद होनी चाहिए।

 सुशील मोदी ने कहा था पार्टी में हैं गद्दार

सुशील मोदी ने कहा था पार्टी में हैं गद्दार

शत्रु के लालू यादव के बचाव में दिए गए बयान के बाद शत्रु पर निसाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, जिन्हें निकाल दिया जाना चाहिए। सुशील मोदी ने ही लालू यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

 शत्रु हुए हमलावार

शत्रु हुए हमलावार

शत्रुघ्न ने सिर्फ खुद को निकाले जाने की बात ही नहीं कही बल्कि सुशील मोदी को पार्टी को बर्बाद करने वाला चमचा तक कह दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा को जी-हुजूर और चमचे बरबाद कर रहे हैं जो दीवार पर लिखी इबारत नहीं पढ़ पा रहे हैं। हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेता है जो देश को आगे ले जा रहा है। बीते एक हफ्ते से लगातार सुशील मोदी और शत्रुघ्न लगातार बिना नाम लिए एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, इससे पार्टी के कार्यकर्ता भी खुद को दुविधा में पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+