शादीशुदा महिला के साथ गंदी हरकत करता था पुजारी, भाई ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, पुलिस ने किया हैरतअंगेज़ ख़ुलासा
Begusarai News Today: बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला समाने आया है। जहां एक भाई ने बेइज़्ज़ती की वजह से ख़ौफनाक कांड कर दिया। पनसल्ला गांव में बीते चार दिन पहले हुई छोटी दुर्गा मंदिर के पुजारी शंभू सिंह की हत्या मामले की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
पुजारी की हत्या मुख्य कारण एक विवाहित महिला के साथ शारीरिक अवैध संबंध था। मामले का खुलासा सदर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार सिंह ने किया है। दुर्गा मंदिर के पुजारी के पुजारी पर ग्रामीणों ने भी गंभीर आरोप लगाये। कथित तौर पर मंदिर का पुजारी शंभू सिंह मसूम महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ गंदा काम किया करता था।

पीड़ित महिलाओं में से एक पीड़िता के चचेरे भाई को जब इस काली करतूत की जानकारी मिली तो, उसने पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सुबोध कुमार ने बताया कि पुजारी शंभू सिंह की हत्या अवैध संबंध के चक्कर में हुई थी। महिला के चचरे भाई सोनू कुमार समेत अन्य तीन व्यक्तियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
56 वर्षीय पनसल्ला मंदिर का पुजारी शंभू सिंह अपने ही गांव की रहने वाली दो बच्चे की मां 32 वर्षीय विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता था। महिला का चचेरा भाई संतोष सिंह समाज में हो रही बेइज़्ज़ती से परेशान होकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
12 मई की रात करीब 1:30 बजे पुजारी शंभू सिंह को सोए अवस्था में गोली मार दी। पुजारी शंभू सिंह का महिला की शादी से पहले से ही चक्कर चल रहा था। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी विनोदपुर गांव में कर दी थी। इसके बावजूद पुजारी शंभू सिंह विवाहित महिला के साथ गंदी हरकत करता था।
पुलिस ने मृतक पुजारी शंभू सिंह के कॉल विवरण से महिला को ट्रेस किया। इसके बाद उसके ससुराल सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर से हिरासत में लिया। फिर परत दर परत राज़ खुले। पुजारी शंभू सिंह के हत्या में शामिल तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी सुरदशा ढाला के पास खेत से हुई।
पुलिस ने हत्या की वारदात में इस्तेमाल किए हथियार (एक देशी कट्टा तीन कारतूस) सुरदशा ढाला स्थित पुलिया के नीचे से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला निवासी रामजतन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, राममूर्ति सिंह के 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और जवाहर यादव के 26 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications