घर आने से किया मना तो सनकी शख्स ने दोस्त की पत्नी के शरीर के काटे अंग, इलाज के दौरान मौत

बिहार के भागलपुर ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दोस्त ने घर आने से मना किया तो सनकी शख्स ने उसकी पत्नी की ही हत्या कर डाली। इतना ही नहीं बेरहमी से शरीर के अंगों को भी काट दिया।

neelam yadav

Bhagalpur Neelam Yadav Case: दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि देश के विभिन्न प्रदेशों काट कर हत्या के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जहां 42 वर्षीय विवाहिता महिला नीलम यादव को दिन दिहाड़े चाकू मार घायल कर दिया गया और उसके शरीर के अंग काट लिए दिए गए। भागलपुर के पीरपैंती बाजार सिंधिया पुल के पास शनिवार को शकील नाम के व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शकाली ने गुस्से में पहले महिला के सिर पर वार किया। जब वह गिर पड़ी तो सिर, पीठ और पेट पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। महिला के हाथ, कान, पैर और स्तन काटने के बाद मौका ए वारदात से फरार हो गया। महिला को तड़पता देख आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। नेहरू मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले नीलम ने हमलावर की पहचान पुलिस को बता दी थी।

मीणों ने बताया कि शकील की अशोक यादव (नीलम यादव का पति) से दोस्ती थी। वह उसके घर आते जाते रहता था। नीलम यादव के पति ने शकील को घर आने से मना कर दिया, जिसके बाद से ही शकील नाराज़ चल रहा था। शनिवार (तीन दिसंबर) को उसके दोस्त की पत्नी बाजार से घर लौट रही थी, इसी दौरान उसने हमला कर दिया। शकील के वारदात को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने अशोक यादव और पीरपैंती थानाध्यक्ष रामकुमार प्रसाद को घटना की जानकारी दी। रामकुमार प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शकील की तलाश शुरू कर दी है।

अशोक यादव ने के मुताबिक आरोपी के खेत आपस में सटे हुए हैं, इसलिए वह अक्सर उसके घर आता जाता था। उसे शक था कि शकील की उसकी पत्नी पर बुरी निगाह रखता है। उसे मालूम था की शकील गर्म दिमाग का है और ग्रामीणों के साथ झगड़ा करते रहता है। इस वजह से अशोक ने उसे अपने आवास पर जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज़ शकील ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ये भी पढ़ें: Nalanda News: 1 प्रेमिका, 5 प्रेमी, फिल्मी अंदाज़ में हुई एक की हत्या, प्रेमिका ने रची खौफनाक साज़िश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+