नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव? शाहनवाज हुसैन ने दिया जवाब

Shahnawaz Hussain: बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने है। बिहार चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस बीच, बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का एक बयान सामने आया है, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम चेहरा बनाएं।'

निशांत कुमार के इस बयान पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का बयान सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेंगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो कुछ भी कहा गया है, वह हम काफी समय से कह रहे हैं।

Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आगे कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे...हमारे वरिष्ठ नेता, राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व ने भी यही कहा है। बिहार में हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, 200 के पार जाएंगे और एक बार फिर सरकार बनाएंगे...इस पर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां विवाद नहीं है, वहां विवाद पैदा करने की कोशिश करता है। नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने तरक्की की है। पीएम भी उन्हें "लाडला मुख्यमंत्री" कहते हैं और उनसे काफी लगाव रखते हैं। इसलिए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

दरअसल, बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिए वोट करने की अपील की। कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करता हूं कि वे नीतीश कुमार की सभी नीतियों को लोगों के बीच ले जाएं। एनडीए को यह भी घोषणा करनी चाहिए कि नीतीश कुमार सीएम का चेहरा हैं। बिहार में उनके नेतृत्व में फिर से सरकार बननी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+