बिहारः CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में शहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने ली विधान परिषद सदस्यता की शपथ

पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को विधान पार्षद की शपथ ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में शपथ ली जबकि मुकेश सहनी ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी सहति कई मंत्री मौजूद रहे।

Recommended Video

    Bihar MLC Election: Shahnawaz Hussain और Mukesh Sahni ने ली MLC की शपथ | वनइंडिया हिंदी
    shahnawaz hussain and mukesh sahani take oath of legislative council

    बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण की रिक्त सीटों पर शहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने चुनाव लड़ा था और विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए थे। सुशील मोदी के राज्यसभा जाने और विनोद नारायण झा के विधायक बनने के बाद दोनों सीटें खाली हुई थीं। शाहनवाज हुसैन का परिषद सदस्य के तौर पर साल 2024 के मई तक कार्यकाल होगा। जबकि मुकेश सहनी का कार्यकाल 2022 की जुलाई में पूरा होगा।

    बता दें कि सीएम नीतीश कुमार खुद दोनों नेताओं का पर्चा दाखिल कराने के लिए पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद शाहनवाज हुसैन और सीएम नतीश कुमार एक साथ बाहर निकले। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार के साथ काम करने का लंबा अनुभव रहा है। उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी और सीएम नीतीश को धन्यवाद देता हूं।

    शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा था कि मैं बिहार के लिए हमेशा से काम करता रहा हूं। यहां से बाहर कहीं गया ही नहीं हूं। एनडीए की पूरी टीम अलग-अलग दायित्व निभाती है। यह टीम वर्क है, सभी लोग मिलकर काम करते हैं। कई लोग जो सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री थे, अब सांसद के तौर पर काम कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+