शहाबुद्दीन ने सीवान कोर्ट में किया सरेंडर, नीतीश को दी खुली चुनौती

पटना। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद आरजेडी नेता और पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन ने बिहार के सीवान जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Shahabuddin

सरेंडर करने से पहले शहाबुद्दीन ने नीतीश सरकार को खुली चुनौती दी और कहा कि आने वाले चुनावों में उसके समर्थक नीतीश कुमार को सबक सिखाएंगे। शहाबुद्दीन ने कहा, 'मैंने जो कुछ भी कहा मैं उस पर अटल हूं। मेरे समर्थक आने वाले चुनावों में दिखाएंगे कि मैं क्या हूं और वो क्या हैं।'

'फर्क नहीं पड़ता लोग क्या कहते हैं'
शहाबुद्दीन ने यह भी कहा कि वह न्याय व्यवस्था का सम्मान करता है और उसे इस बात की जरा भी फिक्र नहीं है कि लोग उसके बारे में क्या कहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
शुक्रवार दोपहर ही सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत को गलत ठहराते हुए रद्द कर दिया था और जेल भेजने का आदेश दिया था।

बिहार से बाहर शिफ्ट करने की भी होगी अपील
बिहार सरकार ने शहाबुद्दीन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से इस बात की भी अपील करेंगे कि शहाबुद्दीन को बिहार के बाहर किसी जेल में रखा जाए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो।

क्या है मामला?
साल 2014 के राजीव रोशन हत्याकांड में शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे रिहा किया गया था। राजीव रोशन 2004 में दो भाईयों गिरीश राज और सतीश राज की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह था।

रिहाई के बाद से ही बढ़ा था सियासी घमासान
रिहाई को लेकर शुरू से ही सियासी घमासान जारी थी। तमाम विरोधी दलों ने बिहार सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। वहीं, शहाबुद्दीन ने कहा था कि इसका सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+