सिवान से शुरु हुई लड़ाई का दिल्ली में अंत, शहाबुद्दीन के खास की गोली मारकर हत्या

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास कहे जाने वाले पूर्व बाहुबली सांसद के करीबी की दिल्ली में बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे जमीन कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही हैं। पुलिस की माने तो लोगों की मदद से घटना को अंजाम देने वाले दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Shahabuddin friend Firoz murdered in delhi gangwar in patna

जानकारी के अनुसार फिरोज बुधवार की शाम 7 बजे को कार में सवार होकर रहा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताब-तोड़ गोलियां बरसाकर फिरोज को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि चार गोलियां फिरोज को लगी है। पुलिस की माने तो फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने दो शूटरों को मौका-ए-वारदात पर पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने मृतक फिरोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह 12 फरवरी को दिल्ली आए थे। पिछले दो दिनों से वे फिरोज का पीछा कर रहे थे।

हत्या के पीछे खान ब्रदर्स के कुख्यात अयूब खान और फिरोज के बीच जमीन कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। इसी लड़ाई को लेकर 19 फरवरी 2015 को नगर थाना क्षेत्र के गुलजार बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने फिरोज के घर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें फिरोज के सहयोगी टिंकू की मौत हो गई थी, जबकि उसके पांव में गोली लगी थी। इस मामले में फिरोज ने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी रईस खां, राजा, आफताब, पीर मोहम्मद, दिलीप, अजीत व तूफानी को नामजद किया था। मामला दर्ज होने के बाद फिरोज फरार हो गया था। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आपसी गैंगवार की लग रही है। जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्यवाई की जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+