शहाबुद्दीन की बेटी की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा पूरा गांव, 12 हाथी और 36 घोड़ों पर निकली बारात
सीवान। बिहार के बाहुबली नेता और राजद पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब का सोमवार को निकाह है, जिसकी तैयारियां पूरी धूमधाम से हुई हैं। निकाह के इस कार्यक्रम के लिए शाही इंतजाम किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम की देखरेख शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा कर रहे हैं। इस शादी में बिहार के बड़े नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।

सभी वीवीआईपी को न्योता
बताया जा रहा है कि इस खास आयोजन में शामिल होने के लिए शहाबुद्दीन के परिवार ने सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त समेत देश भर के कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा है। शादी का पूरा कार्यक्रम दिवंगत शहाबुद्दीन के सीवान स्थित पैतृक आवास प्रतापपुर में आयोजित किया गया है।

गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया
शादी और रिसेप्शन को भव्य बनाने के लिए पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शाहब की शादी मोतिहारी के प्रतिष्ठित और चर्चित किसान शायद इफ्तिखार खान के बेटे मोहम्मद शादनाम के साथ हो रही है। दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मोतिहारी से शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की बारात दोपहर दो बजे दूल्हे शादमान के घर रानी कोठी से बारात निकली। जहां दूल्हे राजा शदमान घोड़े पर सवार होकर निकले।

गोरखपुर से विशेष कारीगरों को बुलाया गया
उनके साथ उनके परिजन सहित संबंधी पैदल निकले। साथ में उनके आगे हाथी व घोड़ों का झुंड निकला। वहीं बस, विभिन्न तरह के चार पहिया वाहन व अन्य कई तरह के वाहन साथ-साथ निकले। बारात में 12 हाथी, 36 घोड़े और जिले के बेहतरीन बैंड शामिल हैं। इस शाही शादी में खाना बनाने के लिए गोरखपुर से विशेष तौर पर कारीगरों को बुलाया गया है।

30 हजार लोगों के लिए बन रहा है खाना
इन कारीगरों को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों के लिए भोजन तैयार करने के लिए कहा गया है। खाने में शाही बिरयानी, हैदराबादी बिरयानी, शाही पनीर, शादी कबाब, हैदराबादी टिक्का, शाही टिक्का समेत कई तरह के अन्य व्यंजनों का प्रबंध किया गया है। बताया जाता है कि कारीगर करीब 30 हजार लोगों के लिए खाना बना रहे हैं, लोगों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त भोजन बनाया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications