VIDEO: बेगूसराय में पुलिसकर्मियों ने बार-बालाओं संग लगाये ठुमके, SP ने किया सस्पेंड

बेगूसराय। दुर्गा पूजा के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों द्वारा बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मि बार बालाओं के साथ डांस करने के साथ रुपये भी उड़ा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अवकाश कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

senior officer suspended cops for dance with bar girls in begusarai

पहला वायरल वीडियो बछवारा थाना क्षेत्र का है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान बछवारा थाना के एएसआई प्रमोद राम ने चिरंजीवीपूर में वर्दी में ही बार बालाओं के साथ डांस किया गया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा था। वहीं, दूसरा वीडियो नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र का है। नीमाचांदपुर में तैनात एएसआई (जमादार) गोरेलाल सिंह को दुर्गा मेले में ड्यूटी मिली थी। चांदपुरा दुर्गा मेले में उन्होंने आर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के ऊपर जमकर नोट (रुपये) उड़ाये।

senior officer suspended cops for dance with bar girls in begusarai

इस मामले में एसपी अवकाश कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने के आरोप में बछवाड़ा थाने के एसआई प्रमोद कुमार राम और बालाओं को रुपये देने के आरोप में नीमाचांदपुरा थाने के एएसआई गोरेलाल सिंह को सस्पेंड किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+