कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए बिहार तैयार, आज CM नीतीश लेंगे पहली डोज

पटना: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है। भारत सरकार आज से इस टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू कर रही, जिसके तहत बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को कोरोना वायरस का टीका दिया जाएगा। इस चरण में कई VVIP भी वैक्सीन की डोज लेंगे, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के वैक्सीन लेने के बाद लोगों में विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा।

Recommended Video

    Corona Vaccination India : PM Modi के बाद Venkaiah Naidu,CM Nitish ने लगवाई वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    Nitish

    जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज IGIMS अस्पताल जाएंगे, वहां पर दोपहर 1 बजे उनको कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के साथ कुछ मंत्री, विधायक और नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी 1600 केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

    प्राइवेट अस्पतालों में भी व्यवस्था
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मंत्रालय ने 20 बीमारियों की लिस्ट जारी की है। वहीं इस बार प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए जनता को 250 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज और 150 रुपये वैक्सीन का होगा।

    बिहार में कितने केस?
    देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,11,12,056 हो गई है, जिसमें से 1.57 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,07,84,568 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बिहार भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 2,62,534 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 1541 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,60,594 लोग ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+