बिहार: ट्रेन से जा टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, इंजन में जा फंसी
Bihar news, नवादा। बिहार के नवादा में मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना किऊल-गया रेलखंड के चातर हॉल्ट के पास बनाये गए अनाधिकृत रेलवे क्रासिंग की है। जहां मंगलवार देर रात गया-जमालपुर फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में रेलवे क्रासिंग पार कर रहे स्कार्पियो आ गई। स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया।

ट्रेन के इंजन में स्कार्पियो फंस जाने के कारण ट्रेन तकरीबन 10 मिनट तक मौके पर रुकी रही जिसके बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ जवानों और यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी स्कॉर्पियो को बाहर निकाल ट्रेन का परिचालन बहाल कराया।

इस घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में किसी के हताहत न होने से रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सुमन ने स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए ड्राइवर की पहचान की और कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर रेल प्रशासन घटनास्थल पर बने अनाधिकृत रेलवे क्रासिंग को बंद करने में लगा है।












Click it and Unblock the Notifications