सवर्ण सेना की धमकी, 'पद्मावत' फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघर मालिकों के काट ले जाएंगे सिर!

पटना। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया गया है। इस बार पद्मावत फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने वाले सिनेमाघर मालिकों के सिर काटने की धमकी दी गई है। विवादों में रहने के कारण पद्मावती के नाम को बदलकर पद्मावत कर दिया गया है फिर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म का नाम बदलकर पद्मावती से पद्मावत रखने के बावजूद मोतिहारी के सवर्ण सेना के द्वारा इस का जमकर विरोध किया गया तथा मोतिहारी के सिनेमा हॉल में इसे ना दिखाए जाने का विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ यह धमकी दिया गया कि अगर पद्मावत दिखाई गई तो सर काट लेंगे।

25 जनवरी को होनी है रिलीज

25 जनवरी को होनी है रिलीज

आपको बताते चलें कि निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित फिल्म बनाना काफी विवादित रहा। फिल्म की रिलीज से पहले ही देशभर में राजपूतों ने फिल्म का जहां जमकर विरोध किया। वहीं राजपूत करणी सेना के विरोध के सामने सभी घुटने टेक दिए। लगभग पूरे बिहार इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन जारी है।

करणी सेना के बाद सवर्ण सेना की धमकी

करणी सेना के बाद सवर्ण सेना की धमकी

इस दौरान मधुबनी के सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी सिनेमा हॉल को सिनेमा न दिखाने की चेतावनी दी है तो मोतिहारी के सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी सिनेमा हॉल मालिकों पद्मावत न दिखाए जाने की चेतावनी दी है। साथ ही, स्वर्ण सेना के सदस्यों ने हाथों में तलवार लेकर पूरे शहर में सड़क प्रदर्शन किया और फिल्म दिखाए जाने पर सिर काटने जैसे नारे लगाए गए। हालांकि अभी तक किसी भी सिनेमा हॉल मालिक ने इस सम्बन्ध में कोई भी शिकायत किसी थाने में दर्ज नहीं कराई है।

नहीं शांत हो रहा है विवाद

नहीं शांत हो रहा है विवाद

आपको बताते चलें फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद शुरू हुआ विवाद को लेकर इस फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया और सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने से साफ इनकार करते हुए फिल्म को लेकर उठा बवंडर शांत नहीं हो रहा है। जगह-जगह राजपूत और राजपूतों की करणी सेना इसका जमकर विरोध कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+