सासारामः कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
सासाराम। बिहार के सासाराम जिले में ट्रक और कार की भीषण टक्कर के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक शख्स घायल भी हो गया है, जिसको इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। यह सड़क हादसा रोहतास-कैमूर जिले के चेनारी के सावरा बाद एनएच के पास हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कार पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग बनारस से सासाराम लौट रहे थे।

इसी दौरान ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिवाकर साहू, कृष्ण कुमार, गोपाल प्रसाद और अशोक गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान पप्पू गुप्ता के रूप में हुई है। ये सभी लोग सासाराम के रहने वाले थे।
पंचायत चुनाव में हारने पर तेजाब से किया हमला
वहीं बिहार के वैशाली जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचायत चुनाव हारने के बाद हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिजनों पर हमला कर दिया और तेजाब फेंक दिया। यह पूरा मामला जिले के सदर प्रखंड के सदर थाना क्षेत्र के अररा ग्राम पंचायत का है। चुनावी रंजिश के चलते हुई इस घटना में एक ही परिवार के 1 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications