Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हम लोग अलग-अलग खेमों में बंट रहे हैं, सरकारें बांटने का काम कर रही हैं- अनिल कुमार

Vallabhbhai Patel: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इन्ही सब बातों को लेकर आज हमलोग सरदार पटेल को याद कर रहे है, उनको नमन करते है। उनकी चट्टानी एकता को याद करते हुए जनतांत्रिक विकास...

Sardar Vallabhbhai Patel: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। सरदार पटेल की 147वीं जयंती कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सपना देश को एक एकता, अखंडता और संप्रभुता वाला बनाने का था। लेकिन मौजूदा सरकार उनके भारत की अवधारणा से छेड़खानी कर रही है। सरदार पटेल की सोच को गांव-गांव, घर -घर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को समृद्ध बनना पड़ेग तभी गांव की जनता समृद्ध होगी और भारत का भला होगा। अगर हमलोग जागरुक नहीं हुए तो देश का भला नही हो सकता है। वहीं उन्होंने बिहार के लोगों से जागरुक होने की अपील भी की और कहा कि बिहार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने का सभी लोग संकल्प लें।

सरदार पटेल ने समृद्ध भारत की कल्पना की थी- अनिल कुमार

सरदार पटेल ने समृद्ध भारत की कल्पना की थी- अनिल कुमार

अनिल कुमार ने कहा सरदार पटेल का ख्वाब था कि हिंदुस्तान उत्पादक राष्ट्र बने। देश में अन्न के लिए कोई भूखा नहीं रहे, अनाज के लिए किसी इंसान की आंख से आंसू नहीं आए। कोई भूख से नहीं मरे। उन्होंने कहा कि आपका दुश्मन कितना भी गरम हो आप उसके साथ नरमी के साथ पेश आएं। अनिल कुमार ने उदाहरण देते हुए कहा कि लोहा कितना भी गरम क्यों ना हो लेकिन ठंड़ा हथौड़े से काम बनता है। बाबा साहेब के साथ मिलकर सरदार पटेल ने नई भारत की कल्पना की थी। सरदार पटेल ने समृद्ध भारत की कल्पना की थी। एक नया भारत, एक संगठित भारत को उन्होंने बनाया था, संगठित किया था।

ये नई आरक्षण की परिभाषा कहा से आई?

ये नई आरक्षण की परिभाषा कहा से आई?

अनिल कुमार ने कहा कि लगभग 562 रियासतों को मिलाकर नए भारत को बनाया गया लेकिन आज इस भारत में हमलोग बंटे हुए है। आज देश में हमलोग अलग-अलग खेमों में बंट रहे है। सरकारें बांटने का काम कर रही है और गरीब का ये आलम है कि भारत की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस में लोगो को 10% आरक्षण दिया जा रहा रहा है। क्या सरदार पटेल चाहते थे की भारत के अंदर इस तरह आरक्षण का खेल हो? उन्होंने पूछा कि एक तरफ आरक्षण दी गई तो फिर ये नई आरक्षण की परिभाषा कहा से आई?

सरदार पटेल की सोच पूरे देश को आगे लेकर जाएगी- अनिल कुमार

सरदार पटेल की सोच पूरे देश को आगे लेकर जाएगी- अनिल कुमार

जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इन्ही सब बातों को लेकर आज हमलोग सरदार पटेल को याद कर रहे है, उनको नमन करते है। उनकी चट्टानी एकता को याद करते हुए जनतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। उसी चट्टानी एकता के साथ भारत को मजबूत करने के लिए एक संकल्प लेकर ह लोग आगे बढ़ेंगे। सरदार पटेल की सोच बिहार ही नही भारत को आगे लेकर जाएगी। सरदार पटेल की मजबूत सोच को बिहार में आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। आज हमारे बिहार में सरदार पटेल की सोच को अमल में लाने की ज़रूरत है। बिहार में लोगों की सोच मजबूत होगी तभी बिहार संकल्पित होगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चढ़ा सियासी पारा, जानिए क्यों उठ रही ये मांग ?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+