सारणः छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने किया हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

सारण। बिहार के सारण जिले में बालू माफियाओं की दबंगई लगातार जारी है। बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हलमा कर दिया। इस हमले में गरखा थानाध्यक्ष अमितेश और उनका ड्राइवर जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि 6 अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है, जिन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम को पुलिस अवतार नगर के आमी गांव के पास छापेमारी करने पहुंची थी, जहां बालू माफिया नेशनल हाईवे पर बालू का कारोबार कर रहे थे।

Recommended Video

      Bihar: रेड करने गई Chapra Police को बालू माफियाओं ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा | वनइंडिया हिंदी
      saran sand mafia did attack on police team during raid

      पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने पूरी टीम पर हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों पर डंडे बरसा दिये। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हुआ।

      वहीं बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना के कचहरी बलुवा पेट्रोप पंप के पास स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक और पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई। इस दुर्घटना में सुपौल पुलिस लाइन के एएसआई अयोध्या राम, हवलदार बनेश्वर उरांव समेत पांच पुलिसकर्मी और एक पुलिस गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। सभी को आनन-फानन में सरसी पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बनमनखी अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+