बिहारः शराब पीने के लिए चार दिन की नवजात बच्ची का सौदा कर आया पिता

सारण। बिहार राज्य के छपरा जिले से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने शराब के लिए अपनी नवजात बेटी को बेच दिया। पिता ने शराब के लिए जिस बेटी का सौदा किया, उसका जन्म पांच दिन पहले ही हुआ था। आरोपी पिता चौथी बेटी होने पर दुखी हो गया था, जिसके लिए वह शराब खरीदना चाह रहा था। हालांकि पैसे न होने के कारण शराब की जुगाड़ नहीं कर पा रहा था तो उसने बेटी को चुरा लिया और उसे बेच दिया। जब बच्ची की मां ने अपने पति को शराब के नशे में धुत देखा और बेटी घर में नहीं मिली तो उसे शंका हुई। इसके बाद बच्ची की मां महिला हेल्पलाइन पहुंची और बेटी को सही सलामत मिलवाने की गुहार लगाई है।

मां ने दर्ज कराई शिकायत

मां ने दर्ज कराई शिकायत

मां द्वारा शिकायत मिलने के बाद महिला हेल्पलाइन प्रबंधक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर को पत्र लिखा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुन्ना रावत की पत्नी को पहले से ही तीन बेटियां थीं। बार-बार बेटी होने के चलते शराबी पति और ससुराल वाले बच्ची की मां को प्रताड़ित करते थे। तीन बेटियों को जन्म देने के कारण आशा देवी को घर वालों ने प्रताड़ित कर घर से ही निकाल दिया।

ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था

ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था

महिला हेल्पलाइन प्रबंधक ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है। लेकिन बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित मां ने बताया कि वो पिछले तीन साल से दूसरे के घरों में कामकाज करके घर चला रही है। पीड़िता ने थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था।

चार बेटियां होने से हो गया था दुखी

चार बेटियां होने से हो गया था दुखी

इसके बाद आरोपी पति को जेल हो गई थी। हालांकि फिर बाद में सुलह होने के कारण वह जेल से बाहर आ गया और उसका पति उसके घर आने लगा। दीपावली से एक दिन पहले आशा ने एक बार फिर बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से उसका पति नाराज हो गया था। बेटी को जन्म देने के बाद आशा की तबीयत खराब हो गई और इसी बीच पति ने नवजात को बेच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+