बिहारः सारण में पुल के खंबे से टकराई 12 लोगों से भरी नाव, 6 देर रात से लापता

सारण। बिहार के सारण जिले के गंगा नदी में आरा-छपरा पुल के नीचे टकराने से एक नाव सोमवार की रात को डूब गई। इस नाव में 12 लोग सवार ते, जिनमें से 6 लोग सकुशल बच गए। वहीं 6 लोग अभी भी लापता है, जिनकी खोजबीन जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद बाकी 6 लोग भी तैरकर नदी के उस पार पहुंच गए होंगे। बताया जा रहा है कि नाव पर सवाल सभी लोग भोजपुर जिले के सेमरा गांव के है। सभी लोग भोजपुर जिले के सलेमपुर से बालू बेचकर लौट रहे थे।

saran boat overturned in river 6 people missing

इसी दौरान बिंदगांवा के पास वान आरा-छपरा पुल के निचले हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर के बाद नाव नदी में डूब गई। जबकि 12 में से 6 मजदूर तैरकर नदी के इस पार पहुंच गए। उनमें से एक के पैर में गंभीर चोट भी आई है। मजदूर का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे में लापता 6 मजदूरों की जानकारी नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के लोग बुरी तरह से परेशान हैं।

मासूम बच्ची का शव बरामद

वहीं सीवान के पचरूखी थाने के अलापुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की सुबह 5 साल के एक मासूम का शव बरामद किया है। पुलिस को शक है कि बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती की गई थी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपित सिसवन थाना के सुबही रामगढ़ गांव का प्रदीप सिंह है, जो गांव में अपने मामा के घर आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम से ही लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम तक जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फलस्वरूप पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित को शाम में ही पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस के कड़ाई के बाद देर रात आरोपित ने घटना को स्वीकार करते हुए शव छिपाने वाले जगह की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+