हर जिले में फैक्ट्री, PG तक FREE शिक्षा, किसानों से भी किया वादा, सम्राट चौधरी ने बताया 25 सूत्रीय प्लान
Bihar NDA Manifesto 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना महत्वाकांक्षी घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसका टाइटल 'विकसित बिहार के 25 प्रमुख संकल्प' है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इन सभी 25 संकल्पों को जनता के सामने रखा।
NDA का दावा है कि ये वादे बिहार को 'आत्मनिर्भर, औद्योगिक और आधुनिक राज्य' बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

NDA के 25 बड़े वादे क्या-क्या हैं?
- 1. हर युवा को नौकरी और रोजगार: सरकार बनने पर 1 करोड़ से अधिक सरकारी और निजी रोज़गार देने का वादा। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित होंगे और बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
- 2. महिला सशक्तिकरण: 'मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना' के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक सहायता राशि और 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का संकल्प। 'मिशन करोड़पति' के जरिए महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम होगा।
- 3. अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक बल: विभिन्न अतिपिछड़ा जातियों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक उच्चस्तरीय समिति इन वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन कर सशक्तिकरण के उपाय सुझाएगी।
- 4. किसान सम्मान और MSP की गारंटी: 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' से हर किसान को सालाना ₹9,000, साथ ही ₹1 लाख करोड़ का एग्री-इंफ्रा निवेश और सभी प्रमुख फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित होगी।
- 5. मत्स्य-दुग्ध मिशन: 'जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना' के तहत हर मत्स्य पालक को ₹9,000, साथ ही मत्स्य और दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य।
- 6. एक्सप्रेसवे और रेल नेटवर्क: 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल आधुनिकीकरण, और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार कर बिहार की रफ्तार बढ़ेगी।
- 7. आधुनिक शहरी विकास: 'न्यू पटना' में ग्रीनफील्ड शहर, प्रमुख नगरों में सैटेलाइट टाउनशिप, औरसीतापुरम के रूप में मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय आध्यात्मिक विकास।
- 8. विदेशों तक सीधी उड़ानें: पटना के पास ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी।
- 9. औद्योगिक क्रांति: 'विकसित बिहार औद्योगिक मिशन' के तहत ₹1 लाख करोड़ का निवेश, जिससे लाखों नौकरियां सृजित होंगी।
- 10.हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोज़गार: प्रत्येक जिले में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और 10 नए औद्योगिक पार्क।
- 11.न्यू-एज इकोनॉमी: बिहार को ग्लोबल बैक-एंड हब और वर्कप्लेस हब बनाने का लक्ष्य, जिससे ₹50 लाख करोड़ निवेश आकर्षित होगा।
- 12.गरीबों के लिए 'पंचामृत' गारंटी: मुफ्त राशन,125 यूनिट फ्री बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।
- 13.केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा: मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मिड-डे मील में पौष्टिक नाश्ता, और स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब्स।
- 14.मेड इन बिहार फॉर द वर्ल्ड: 5 मेगा फूड पार्क, कृषि निर्यात दोगुना, और दलहन में आत्मनिर्भरता 2030 तक।
- 15.दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल हब: मिथिला टेक्सटाइल पार्क और अंग सिल्क पार्क से बिहार को टेक्सटाइल हब बनाया जाएगा।
- 16.पूर्वी भारत का टेक हब: डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल टेक सिटी और फिनटेक हब की स्थापना।
- 17.MSME और कुटीर उद्योग: 100 MSME पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्यम, 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देंगे।
- 18.वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर: एजुकेशन सिटी,₹5,000 करोड़ से स्कूलों का कायाकल्प और बिहार को AI हब के रूप में विकसित करना।
- 19.स्वास्थ्य सेवा में अव्वल बिहार: हर जिले में मेडिकल कॉलेज, मेडिसिटी, और ऑटिज़्म व बाल चिकित्सा अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
- 20.खेल-कूद को बढ़ावा: हर प्रमंडल में स्पोर्ट्स सिटी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण।
- 21.अनुसूचित जाति वर्ग का उत्थान: SC छात्रों को₹2,000 मासिक वज़ीफ़ा, हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय, और वेंचर फंड।
- 22.गिग वर्कर्स और ऑटो चालकों का सम्मान: गिग वर्कर्स को वित्तीय सहायता,₹4 लाख बीमा, और कोलैटरल-फ्री वाहन लोन की सुविधा।
- 23.आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र: रामायण, बौद्ध, जैन, गंगा सर्किट का विकास, और1 लाख ग्रीन होमस्टे के लिए बिना गारंटी लोन।
- 24.कला, संस्कृति और सिनेमा हब: फिल्म सिटी, शारदा सिन्हा यूनिवर्सिटी, और बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना।
- 25.पांच वर्षों में बाढ़ मुक्त बिहार: 'फ्लड टू फॉर्च्यून मॉडल' के तहत नदी जोड़ परियोजना, तटबंध और नहरों के निर्माण से बाढ़ नियंत्रण और मत्स्य पालन को बढ़ावा।












Click it and Unblock the Notifications