Samrat Choudhary Net Worth: सम्राट चौधरी अथाह संपत्ति के हैं मालिक, गांव से शहर तक प्रोपर्टी, पत्नी भी धनवान
Samrat Choudhary Net Worth 2025: बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से जीतकर पहुंचे सम्राट चौधरी को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसके साथ ही सम्राट चौधरी दोबारा राज्य की सत्ता में एक अहम जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने तारापुर विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले वे लगातार परबत्ता (कहेरिया) सीट से चुनाव लड़ते थे और 2000 तथा 2010 में वहीं से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने पहली बार उन्हें तारापुर से मैदान में उतारा और उन्होंने आरजेडी के अरुण कुमार को 45,843 वोटों के बड़े अंतर से मात दे दी। कुल 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था, लेकिन अंतिम जीत सम्राट चौधरी के नाम रही। ऐसे में आइए जानें सम्राट चौधरी और उनके पत्नी के पास कितनी संपत्ति है?

🔹 Samrat Choudhary Assets: सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति ?
सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति का आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 11.31 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें सम्राट चौधरी के नाम 9.29 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी कुमारी ममता के नाम 2.01 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। दोनों के पास मिलाकर चल और अचल संपत्तियों की कुल कीमत ₹11,31,04,428 रुपये है।
🔹 सम्राट चौधरी के पास क्या-क्या है? (Movable Assets)
चल संपत्ति के रूप में सम्राट चौधरी के परिवार के पास ₹1,71,550 नकद है। इसमें खुद सम्राट के पास ₹13,500 और पत्नी के पास ₹35,000 नकद राशि दर्ज है।
उनके पास ₹27 लाख रुपये बैंक खातों में जमा, ₹20 लाख रुपये का सोना, और ₹75 हजार रुपये की चांदी है। उनकी पत्नी के पास भी ₹20 लाख का गोल्ड है। इसके अलावा उन्होंने ₹32 लाख रुपये शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में निवेश किया है।
🔹 निवेश की पूरी डिटेल: म्यूचुअल फंड, LIC और PPF में लाखों का निवेश
- हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी का निवेश पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। उन्होंने LIC में ₹8 लाख, PPF में ₹9 लाख, और SBI लाइफ इंश्योरेंस में ₹1.50 लाख रुपये लगाए हैं।
- साथ ही इक्विटी फंड में ₹4.18 लाख, HDFC मिडकैप फंड में ₹5.23 लाख, निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड में ₹22.42 लाख और पोस्टल सेविंग फंड में ₹8.7 लाख, ₹10.28 लाख और ₹1.50 लाख रुपये का निवेश किया गया है।
- इसके अलावा, उनके पास एक Bolero Neo कार भी है, जिसकी कीमत लगभग ₹7 लाख रुपये बताई गई है।

🔹 Immovable Assets: गांव से लेकर पटना तक फैली महंगी जमीन
अगर बात अचल संपत्ति की करें तो सम्राट चौधरी के पास गांव और शहर दोनों जगहों पर जमीन-जायदाद की लंबी लिस्ट है। हलफनामे के मुताबिक, मुंगेर जिले के लखनपुर और पटना शहर में उनके नाम पर कई आवासीय और कृषि भूमि हैं।
उनकी पत्नी कुमारी ममता के नाम पर भी कृषि भूमि और मकान हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। कुल मिलाकर सम्राट चौधरी के पास करीब ₹9.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।
🔹 सम्राट चौधरी की शिक्षा और पेशा
सम्राट चौधरी पेशे से न सिर्फ राजनेता हैं बल्कि खुद को कृषक (Farmer) भी बताते हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता Doctor of Litt (मानद), PFC कामराज विश्वविद्यालय से प्राप्त बताई है। यानी राजनीतिक जीवन के साथ-साथ वे खेती-किसानी और अकादमिक क्षेत्र से भी जुड़े हैं।
🔹 सम्राट चौधरी की पत्नी क्या करती हैं?
सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता पेशे से वकील हैं। उनके नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। गोल्ड, निवेश और बैंकों में उनके खातों में भी लाखों रुपये जमा हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर अलग-अलग फंडों में निवेश किया हुआ है, जिससे उनकी संयुक्त संपत्ति 11 करोड़ पार पहुंच गई है।
🔹 सम्राट चौधरी पर दर्ज क्रिमिनल केस
हलफनामे में सम्राट चौधरी ने बताया है कि उन पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहला मामला पटना कोतवाली थाना में और दूसरा तारापुर थाना में दर्ज है। दोनों केस निषेधाज्ञा और आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े हुए हैं। हालांकि इनमें कोई गंभीर अपराध नहीं है और न ही किसी केस में दोष सिद्ध हुआ है।
🔹 सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं सम्राट चौधरी
राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाले सम्राट चौधरी ने अपने हलफनामे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी भी दी है। वह X (Twitter), Facebook, Instagram और YouTube पर एक्टिव रहते हैं और जनता से सीधा संवाद बनाए रखते हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications