Samrat Choudhary: शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान, सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता, 15 अप्रैल को लेंगे शपथ
Samrat Choudhary Elected as BJP Legislative Party Leader: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कमान अपने हाथों में लेने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के फैसले के बाद, पटना में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नया नेता चुन लिया गया है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार विधानमंडल में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि बिहार में पहली बार भाजपा अपने नेतृत्व में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है, जिससे राज्य के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने दी आधिकारिक मंजूरी
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पटना पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद उन्होंने सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई। शिवराज सिंह ने कहा, "भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और विधायकों की राय के बाद सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।" सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4
— ANI (@ANI) April 14, 2026
विधायक दल का नेता बनने पर सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!"
ये भी पढ़ें: Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं?
-
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! शाम 4 बजे नए CM का ऐलान -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications