भाजपा नेता सम्राट चौधरी के भाई JDU में शामिल, उपचुनाव हुआ रोचक

पटना। बिहार के दो विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा विधायक और बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। बिहार के दिग्गज राजनेता शकुनी चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी ने मंगलवार को जदयू के पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रोहित चौधरी को पार्टी में शामिल कराया।

samrat chaudhary brother rohit chaudhary join jdu

इस मौके पर विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। जदयू में शामिल होने के बाद रोहित चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति आस्था को मन में रखकर मैं जदयू शामिल हुआ हूं। जदयू से मेरा पुराना नाता रहा है और मैं समता पार्टी का भी सदस्य रहा हूं। मुंगेर जिले के तारापुर सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले इसे बिहार की राजनीति में एक बड़ा डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, मुंगेर की राजनीति में शकुनी चौधरी के परिवार का अहम भूमिका होती है। ऐसे में रोहित चौधरी की जदयू में एंट्री को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। शकुनी चौधरी की तारापुर में गहरी पकड़ है और उनकी मर्जी से कुशवाहा वोटर अपना मिजाज बदलते हैं। जाहिर है उपचुनाव को देखते हुए जदयू कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। रोहित के भाई बिहार में भाजपा के बड़े नेता हैं साथ ही नीतीश सरकार के मंत्री भी हैं।

तारापुर के चुनावी रण में यादव और कुशवाहा में मुख्य लड़ाई रहती है और शकुनी चौधरी का परिवार कुशवाहा वोटरों में अच्छी पकड़ रखता है। यही कारण है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही आरजेडी और जेडीयू दोनों की निगाहें शकुनी चौधरी पर थी। इंजीनियर रोहित चौधरी को जदयू में शामिल कराने के लिए तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही थीं। अपने भाई सम्राट चौधरी के बीजेपी में होने पर रोहित ने कहा था कि उनकी राजनीति अपनी है और मैं अपनी राजनीति करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+